फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra: Suspected Medicines Worth ₹5 Crore Seized From Illegal Warehouse, One Detained

पांच करोड़ की संदिग्ध दवाएं बरामद: इन नामी कंपनियों की दवा भी शामिल, 33 बोरे जब्त; एक युवक पकड़ा

Wed, 30 Sep 2026 09:35 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 30 Sep 2026 09:35 AM IST
सार

आगरा के धनौली में आबादी के बीच एक मकान में बने गोदाम से करीब पांच करोड़ रुपये कीमत की संदिग्ध दवाएं बरामद हुई हैं। एफएसडीए की संयुक्त टीम ने 33 बोरे दवाएं जब्त कर एक युवक को पकड़ा है, जबकि दवाओं के स्रोत और गुणवत्ता की जांच की जा रही है।
 

विज्ञापन
Agra: Suspected Medicines Worth ₹5 Crore Seized From Illegal Warehouse, One Detained
बरामद दवाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के धनौली में मंगलवार को मदर आरडी स्कूल के पास आबादी के बीच स्थित एक गोदाम से भारी मात्रा में संदिग्ध दवाएं बरामद होने से खलबली मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दवाओं का भंडारण एक घर में किया जा रहा था और इसके लिए लाइसेंस नहीं होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की आगरा, फिरोजाबाद और हाथरस की संयुक्त टीम ने दवाओं के स्टॉक की जांच और आकलन शुरू कर दिया, यह गोदाम टीन शेड के 10 बाई 12 के कमरे में संचालित हो रहा था। गोदाम में बड़ी संख्या में दवाएं मिली हैं। विभागीय टीम के अनुसार, बरामद दवाओं की अनुमानित कीमत करीब पांच करोड़ रुपये बताई जा रही है। मंगलवार को सुबह से देर शाम तक टीम दवाओं के स्टॉक, बैच नंबर, वैधता, स्रोत और गुणवत्ता समेत अन्य बिंदुओं की जांच में जुटी रही।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद औषधि निरीक्षक नीलेश शर्मा ने बताया कि गोदाम से अलेग्रा-एम,जानूमेट, रोसूवास-20,रोसूवास-40,एमआईरिल-वन और कैटरोल, लोसर एच समेत करीब सात-आठ प्रकार की दवाएं मिली हैं।मौके से एक युवक को पकड़ा गया है,जो की दवाइयां की पैकिंग कर रहा था,पूछताछ की जा रही है।उससे यह जानकारी जुटाई जा रही है कि दवाएं कहां से लाई गई थीं और इस भंडारण से कौन-कौन लोग जुड़े हैं। मौके से करीब 33 बोरे दवा जप्त कर ली है, औषधि विभाग की तरफ से एक आरोपी को पकड़ा गया है जिससे पुलिस और विभाग के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं कि आखिर यह दवाइयां कहां से आई,और अन्य गोदाम कहां पर हैं, इस पूरे मामले में कौन-कौन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफएसडीए की टीम गोदाम में रखी दवाओं के पूरे स्टॉक का आकलन कर रही है। जांच और नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद दवाएं नकली हैं या मानकों के विपरीत,विभागीय अधिकारियों के अनुसार,जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह टीम रही मौजूद
कार्रवाई में आगरा के औषधि निरीक्षक नीलेश शर्मा और आशुतोष मिश्रा,फिरोजाबाद की औषधि निरीक्षक प्रियंका चौधरी तथा हाथरस के औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा शामिल रहे।

घनी आबादी के बीच एक मकान में दवाइयां का हो रहा था भंडारण
धनौली स्थित मदर आरडी स्कूल के पास घनी आबादी के बीच एक मकान में अवैध रूप से दवाइयां का भंडारण किया जा रहा था,यह भंडारण काफी समय से हो रहा था,जिसका क्षेत्रीय लोगों को कोई आकलन नहीं था खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग को जानकारी मिली थी इसकी राखी 2 सप्ताह पहले से की जा रही थी,यह देखा जा रहा था यह गोदाम कब खुलता है,कौन-कौन आता है इसकी रिपोर्ट भी तैयार की गई थी,पूरी जानकारी जुटाना के बाद चार जिलों के अधिकारियों की टीम बनाकर पुलिस बल के साथ छापा मारा गया।



नामी कंपनियों की हृदय, मधुमेह समेत कई मर्ज की हैं दवाएं
औषधि निरीक्षक नीलेश शर्मा ने बताया कि अवैध गोदाम में मधुमेह, हृदय रोग, एलर्जी, कोलेस्ट्रॉल, जुखाम खांसी समेत कई तरह की बीमारियों की दवाएं हैं। यह नामी कंपनियों की दवा है, जांच में करीब 7 से 8 कंपनियों की दवा शामिल हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed