फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra student committed suicide in city

मां ने इस बात के लिए डांटा तो किशोरी ने कर लिया सुसाइड

Wed, 07 Mar 2018 09:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 07 Mar 2018 09:25 PM IST
विज्ञापन
agra student committed suicide in city
suicide
आगरा में थाना शाहगंज के सराय ख्वाजा में मां के डांटने पर किशोरी ने आत्महत्या कर ली। घर के कमरे में पर शव लटका मिलने पर घटना की जानकारी हुई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सराय ख्वाजा निवासी जलालुद्दीन मजदूरी करते हैं। उनके छह बेटे और दो बेटियां थीं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी बेटी सलमा (16) कक्षा पांच तक पढ़ी थी। मंगलवार सुबह देर से जागने पर सलमा की मां ने डांट लगा दी। 
विज्ञापन


उससे कहा कि सुबह जल्दी जागकर घर का काम किया करो। इससे सलमा गुस्से में आ गई। वह छत पर छज्जे पर बैठ गई। दोपहर तकरीबन 12 बजे कमरे में चली गई। 

इसके बाद बाहर नहीं आई। शाम को सलमा का भाई आसीन आया। उसने मां से पूछा कि सलमा कहां है। इस पर मां ने कहा कि डांटने पर वह कमरे में चली गई है। 

आसीन बहन को बुलाने कमरे में गया तो उसका शव गार्डर पर रस्सी से बने फांसी के फंदे पर लटका देखा। वह तुरंत उसे अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। 

सूचना पर पुलिस आ गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इंस्पेक्टर थाना शाहगंज ने बताया कि प्राथमिक जांच में मां के डांटने पर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। जांच की जा रही है।

बिजली मिस्त्री ने लगाई फांसी 

आगरा के एत्माद्दौला के शिव नगर में बुधवार सुबह  बिजली मिस्त्री ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह की आशंका है। जांच की जा रही है।

शिव नगर, पवन विहार निवासी अजय (30) पुत्र बाबूलाल बिजली मिस्त्री था। परिवारीजनों ने बताया कि बुधवार सुबह अजय पत्नी सुलेखा और तीन साल के बेटे चिराग को ससुराल से लेकर लौटा था। 

सुबह तकरीबन आठ बजे सुलेखा सब्जी लेने चली गई। कुछ देर बाद पत्नी आई तो कमरे में पंखे से तार से बने फंदे पर अजय का शव लटका देखा। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed