फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra: STF in Umesh Pal murder case picked up a person from tajganj

Agra : उमेश पाल हत्याकांड में एसटीएफ ने ताजगंज से एक व्यक्ति को उठाया, करता था अतीक के मुकदमों की पैरवी

Sat, 25 Mar 2023 12:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 25 Mar 2023 12:21 AM IST
सार

वह एक राजनीतिक दल से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि इस बारे में पुलिस ने पुष्टि नहीं की है।  20 मार्च को भी एसटीएफ ने फतेहपुर सीकरी के कौैरई टोल से कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए पकड़ा था। 

विज्ञापन
Agra: STF in Umesh Pal murder case picked up a person from tajganj
Prayagraj News : माफिया अतीक अहमद और उमेश पाल। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहे अतीक के बेटे असद और शूटरों की तलाश में एसटीएफ ने बृहस्पतिवार रात को ताजगंज क्षेत्र में दबिश देकर एक व्यक्ति को उठाया है। वह एक राजनीतिक दल से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि इस बारे में पुलिस ने पुष्टि नहीं की है।  20 मार्च को भी एसटीएफ ने फतेहपुर सीकरी के कौैरई टोल से कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए पकड़ा था। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात को एसटीएफ की टीम ताजगंज की एक पॉश कॉलोनी में दबिश देकर एक व्यक्ति को अपने साथ ले गई। एसटीएफ ने जिस व्यक्ति को पकड़ा है, उसका एक राजनीतिक दल से जुड़ाव बताया गया है। एसटीएफ को जानकारी मिली थी कि इस व्यक्ति की अतीक अहमद से अच्छी पहचान है। वह मुख्तार अंसारी और अतीक के मुकदमों की पैरवी में भी मदद करता रहा है। एसटीएफ के सूत्रों का कहना है कि नकदी के हस्तांतरण में उसकी भूमिका सामने आने के बाद ही उसे पकड़ा गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


घेराबंदी करके पकड़े थे कार सवार
एसटीएफ ने आगरा में फतेहपुर सीकरी स्थित कौरई टोल पर फिल्मी अंदाज में घेराबंदी करके पूर्वांचल के कार सवार चार लोगों को हिरासत में लिया था। कार सवारों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी, लेकिन इस कार्रवाई के दूसरे ही दिन प्रयागराज में अतीक के कई ठिकानों पर छापेमारी हुई थी। हथियार और नकदी पकड़ी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed