{"_id":"5a915b124f1c1bf17b8b91ab","slug":"agra-ssp-takes-action-against-four-policemen","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित को साथ लेकर थाने पहुंचे SSP, इसके बाद हुई कार्रवाई से मचा महकमे में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित को साथ लेकर थाने पहुंचे SSP, इसके बाद हुई कार्रवाई से मचा महकमे में हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 25 Feb 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित को लेकर शाहगंज थाने पहुंचे एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में शिकायत लेकर पहुंचे पीड़ित को थाने से टरकाना थानेदार समेत चार पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। एसएसपी ने इस मामले में पांच पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
शनिवार को एक पीड़ित मारपीट की शिकायत लेकर आगरा के शाहगंज थाने पहुंचा था। उसके साथ कुछ दबंगों ने मारपीट की थी। इसके चलते वह घायल हो गया था।
उसने पुलिस से शिकायत की। पीड़ित ने अपने साथ हुई आपबीती बताई तो शाहगंज थाने की पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करने की बजाय उसे थाने से भगा दिया।

Trending Videos
इसके बाद पीड़ित अपने परिजनों के साथ इसकी शिकायत लेकर एसएसपी अमित पाठक के पास पहुंच गया। अमित पाठक पीड़ित को लेकर शाहगंज थाने पहुंचे।
यहां उन्होंने पहले तो पुलिसकर्मियों को जमकर फटकार लगाई। इसके बाद इंस्पेक्टर शाहगंज विनय मिश्रा, एसएसआई शाहगंज जितेंद्र द्विवेदी और मुंशी संजय समेत 4 को लाइन हाजिर कर दिया। एसएसपी की कार्रवाई से मचा हड़कंप।