{"_id":"62fa39d2303007264b064f27","slug":"agra-ssp-prabhakar-chaudhary-will-get-mukhyamantri-utkrisht-sewa-police-medal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Independence Day 2022: आगरा के एसएसपी प्रभाकर चौधरी को मिलेगा मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Independence Day 2022: आगरा के एसएसपी प्रभाकर चौधरी को मिलेगा मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक
Mon, 15 Aug 2022 05:49 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 15 Aug 2022 05:49 PM IST
सार
आगरा के एसएसपी प्रभाकर चौधरी को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक से नवाज जाएगा। मुख्यमंत्री के ट्विटर हैंडल से यह जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
एसएसपी प्रभाकर चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के एसएसपी प्रभाकर चौधरी को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक मिलेगा। स्वतंत्रता दिवस पर सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है। अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर एसएसपी आगरा के कार्य की सराहना की है।
विज्ञापन
पुलिसिंग में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले प्रदेश के कुछ ही पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री की ओर से यह सम्मान दिया जाता है। इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसएसपी आगरा प्रभाकर चौधरी समेत पांच पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक दिए जाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
माफिया पर की थी कड़ी कार्रवाई
एसएसपी प्रभाकर चौधरी आगरा से पहले मेरठ में एसएसपी के रूप में कार्यरत थे। मेरठ में उन्होंने वाहन चोर बाजार को बंद करा दिया था। चोरी के वाहनों का कटान करने वाले माफिया के खिलाफ उन्होंने कड़ी कार्रवाई की थी।
विज्ञापन