फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Ssp 11 Police Inspector Transferd Before Up Vidhansaba Chunav 2022

चुनाव से पहले दूसरी बार तबादले: एसएसपी ने 11 थानों में बदले प्रभारी निरीक्षक, इनसे छिना थानों का प्रभार

Tue, 04 Jan 2022 02:59 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 04 Jan 2022 02:59 PM IST
सार

एसएसपी ने 11 थानों के प्रभारियों में किया फेरबदल, चुनाव से पहले दूसरी बार स्थानांतरण

विज्ञापन
Agra Ssp 11 Police Inspector Transferd Before Up Vidhansaba Chunav 2022
Sudhir Kumar Singh - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने रविवार रात को 11 थानों के प्रभारी निरीक्षक बदल दिए। इनमें शहर और देहात के थाना प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्ष शामिल हैं। सत्यदेव शर्मा को एत्माद्दौला तो धर्मेंद्र दहिया को थाना सदर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर तबादला प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसी के तहत पुलिस लाइंस से निरीक्षक जितेंद्र सिंह चंदेल को थाना खेरागढ़, सत्यदेव शर्मा को एत्माद्दौला, थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय को थाना लोहामंडी, थाना इरादत नगर के प्रभारी निरीक्षक को धर्मेंद्र दहिया को सदर, डीसीआरबी से निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही को थाना शाहगंज, अपराध शाखा से निरीक्षक राजीव सिरोही को थाना मंटोला, थानाध्यक्ष मंटोला एसआई राजीव कुमार को थाना शमसाबाद का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

एसएसआई बाह थाना सुनील कुमार लांबा को थानाध्यक्ष खेरा राठौर, एसएसआई एत्माद्दौला अनिल कुमार को थानाध्यक्ष पिढ़ौरा और थाना कमला नगर में तैनात में एसआई गिरीश कुमार को थानाध्यक्ष मंसुखपुरा बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन में फिर हटे थानाध्यक्ष पिनाहट
थाना पिनाहट से 17 दिसंबर को प्रमोद कुमार शर्मा को हटाकर एसएसआई रकाबगंज थाना सर्वेश कुमार को एसओ बनाया गया था। अब तबादला सूची में उन्हें हटाकर थाना एत्मादपुर के एसएसआई कुलदीप कुमार को एसओ पिनाहट बनाया गया है। सर्वेश कुमार को एसएसआई एत्मादपुर बनाया गया है। 
इनसे छिना थानों का प्रभार
थाना लोहामंडी के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार को अपराध शाखा, थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार पंवार को प्रभारी न्यायालय सुरक्षा बनाया गया है। थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार को प्रभारी डीसीआरबी, एसओ मंसुखपुरा योगेंद्र सिंह को एसएसआई डौकी थाना बनाया गया है। एसओ खेरा राठौर प्रेम सिंह को एसएसआई बाह, एसओ पिढ़ौरा प्रभूदयाल को एसएसआई एत्माद्दौला बनाया गया है।

पांच निरीक्षक को विशेष सेल का प्रभार
पुलिस लाइंस से निरीक्षक गंगा सागर को विशेष जांच प्रकोष्ठ, निरीक्षक गिरीश चंद्र तिवारी को सत्यापन सेल का प्रभारी, निरीक्षक आनंद साही को प्रभारी मीडिया सेल, निरीक्षक  राजकुमार को पुलिस लाइंस से आईजीआरएस सेल का प्रभारी और निरीक्षक भानु प्रताप को पुलिस लाइंस से अपराध शाखा का भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed