{"_id":"6a3f4ed5045d22f30f09b917","slug":"agra-sizzles-at-43-c-ahead-of-monsoon-humidity-leaves-residents-exhausted-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather: मानसून से पहले आगरा में आग उगल रहा सूरज, पारा 43 डिग्री पहुंचा; उमस ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: मानसून से पहले आगरा में आग उगल रहा सूरज, पारा 43 डिग्री पहुंचा; उमस ने किया बेहाल
Sat, 27 Jun 2026 09:47 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 27 Jun 2026 09:47 AM IST
सार
मानसून की दस्तक का इंतजार कर रहे आगरा में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। चिलचिलाती धूप और बढ़ी उमस ने लोगों को दिनभर परेशान रखा, जबकि शनिवार को भी मौसम साफ रहने और गर्मी जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
आगरा में भीषण गर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में मानसून की दस्तक का इंतजार कर रहे लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मानसून के आगमन के साथ ही आंधी और बूंदाबांदी की संभावना जताए जाने के बावजूद मौसम के मिजाज में कोई नरमी नहीं दिखी।
ये भी पढ़ें - हादसे की दर्दनाक तस्वीरें: कंटेनर में करंट के बाद भयानक मंजर, जिंदा जल गए चचेरे भाई; बेबस गांव सुनता रहा चीखें
शुक्रवार को दिनभर चिलचिलाती धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से ही तीखी धूप के कारण लोग पसीने से तर-बतर नजर आए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई तबाही: जिंदगी बचाने निकले आगरा के जांबाज, राहत सामग्री लेकर उड़ी सेना की मेडिकल टीम
छुट्टी और धूप के चलते बाजारों व सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ कम रही। गर्मी के साथ बढ़ी उमस ने बेचैनी और ज्यादा बढ़ा दी है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि शनिवार को भी आसमान साफ रहेगा और तीखी धूप का सिलसिला जारी रह सकता है।
ये भी पढ़ें - MSME Day 2026: आगरा का जूता 170 देशों तक पहुंचा, लेकिन अपने ही शहर में विस्तार को तरस रहे उद्योग; ये है वजह