{"_id":"6ac70bf7be207ab15a0abaf9","slug":"agra-shooting-man-shoots-bsc-student-then-kills-himself-11-month-old-threat-turns-real-2026-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका को मारी गोली, प्रेमी ने खुद को भी उड़ाया: 11 महीने पहले जो कहा था, वो कर दिखाया; मोहब्बत का खौफनाक अंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका को मारी गोली, प्रेमी ने खुद को भी उड़ाया: 11 महीने पहले जो कहा था, वो कर दिखाया; मोहब्बत का खौफनाक अंत
Thu, 08 Oct 2026 09:21 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 08 Oct 2026 09:21 AM IST
सार
आगरा के रोहता में टोलकर्मी अरुण सिनसिनवार ने बीएससी छात्रा को गोली मार दी और कुछ देर बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली पुलिस को छात्रा की 11 महीने पुरानी एफआईआर मिली है, जिसमें उसने अरुण पर शादी का दबाव बनाने और उसे व खुद को गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
आगरा न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीएससी की छात्रा अरुण से परेशान थी। 11 महीने पहले उसने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि अरुण परेशान कर रहा है। शादी का दबाव बना रहा है। गोली मारने और फिर खुद मर जाने की धमकी दी है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा भी। हालांकि छात्रा ने कोर्ट में अपने बयान बदल दिए। इस पर प्राथमिकी में फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई। आखिरकार उसने जो धमकी दी थी, वह अब कर दिखाया।
विज्ञापन
Trending Videos
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात पता चली। युवक और युवती एक-दूसरे को जानते थे। 9 नवंबर 2025 को छात्रा ने अरुण के खिलाफ थाना सदर में छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि उनकी दुकान पर अरुण आता था। उसका नंबर लेकर मैसेज करने लगा। नंबर ब्लाॅक करने पर घर तक पीछा करने लगा। एक दिन रास्ते में रोककर शादी की कहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मना करने पर पहले उसको और बाद में खुद को गोली मारने की धमकी दी थी। भाई की भी हत्या की कहने लगा। इससे वह दहशत में आ गई। बाद में पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा है। उसके परिजन से शिकायत की। मगर उसने अभद्रता की। बाद में युवक पत्नी को तलाक देकर शादी की कहने लगा था।
सुबह भाई के मोबाइल पर आया था मैसेज
अरुण के छोटे भाई हरिओम ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे अरुण के नंबर पर एक मैसेज आया था। यह एक युवती का था। वह अरुण के बारे में पूछ रही थी। उससे बात कराने के लिए कह रही थी। इसके बाद दोपहर में अरुण के गोली मारकर आत्महत्या करने की जानकारी मिली। अरुण की शादी करीब चार वर्ष पहले नोझील-बाजना निवासी युवती से हुई थी। उसका दो साल का बेटा तरुण है। पिता धर्मवीर सिंह किसान हैं, जबकि दोनों भाई हरिओम और उमेश नौकरी करते हैं। मां की पहले ही मौत हो चुकी है।

पुलिस को मिला सीसीटीवी फुटेज
पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है। इसमें छात्रा एक युवती के साथ स्कूटी से जा रही है। आगे बाइक से अरुण भी चल रहा है। बाद में छात्रा भी अपनी स्कूटी भी उसके पास ही लेकर चली गई।
पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है। इसमें छात्रा एक युवती के साथ स्कूटी से जा रही है। आगे बाइक से अरुण भी चल रहा है। बाद में छात्रा भी अपनी स्कूटी भी उसके पास ही लेकर चली गई।
पुलिस की जांच के बिंदु
- युवक ने युवती को बुलाया या फिर युवती ने युवक को बुलाया।
- 11 महीने पहले प्राथमिकी दर्ज हुई थी। युवती ने कोर्ट में बयान क्यों पलट दिया, जबकि उसने ही प्राथमिकी लिखाई थी।
- आरोपी युवती से मिलने तमंचा लेकर क्यों आया था। पुलिस को आशंका है कि युवती ने परेशान करने के लिए मना किया होगा, आरोपी ने गोली चला दी।

ये है पूरी घटना
रोहता स्थित सफायर काॅलोनी (सदर) के गेट पर बुधवार दोपहर टोल कर्मचारी अरुण सिनसिनवार (25) ने बीएससी की छात्रा को गोली मारने के बाद आत्महत्या कर ली। छात्रा उससे मिलने आई थी। छात्रा की गर्दन में गोली लगी है। साथ आई युवती ने उसे परिजन की मदद से सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया जहां से दिल्ली रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी है। घटना के पीछे कारण पता नहीं चला है। हालांकि पुलिस एकतरफा प्रेम सहित सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

छात्रा मूलरूप से सादाबाद की है। सदर क्षेत्र के एक महाविद्यालय से बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा है। किराए पर कमरा लेकर रह रही थी। पिता सेना में ओडिशा में तैनात हैं। वहीं इटौरा निवासी अरुण सिनसिनवार सैंया स्थित ग्वालियर हाईवे के टोल पर कार्यरत था। वह बीएससी पास था और फाइनेंस का कोर्स कर रहा था। घटना दोपहर करीबन 1:30 बजे हुई। सफायर काॅलोनी में चाैकीदार सोमवीर सिंह ने बताया कि वह गार्ड रूम में बैठा था, तभी गोली चलने की आवाज आई। वह बाहर निकला तो एक युवती चीख रही थी। दूसरी काॅलोनी के गेट पर लहूलुहान पड़ी थी।
एक युवक तमंचा हाथ में लेकर अंदर की तरफ जा रहा था। यह देखकर वह घबरा गए, युवक ने धमकाया और कहा कि गार्ड रूम में ही रहो। इससे वह बाहर नहीं निकला। कुछ देर बाद दोबारा आवाज आई। 25 मीटर की दूरी पर युवक गिरा पड़ा दिखा। यह देखकर वह बाहर आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। युवती की गर्दन में गोली लगी थी। बाद में साथ में आई युवती ने फोन कर कुछ लोगों को बुलाया।
सभी घायल युवती को लेकर चले गए। जानकारी मिलने पर डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास, एसीपी अमीषा सिंह सहित थाना सदर की फोर्स पहुंच गई। बाद में मृतक अरुण के परिजन भी आ गए। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो अरुण सिनसिनवार का शव औंधे मुंह पड़ा था। उसके दाएं हाथ में तमंचा था। दाहिनी कनपटी पर गोली लगी थी। शव से करीब 7 फीट दूर एक कारतूस भी पड़ा मिला।
दुकान से सामान लेने निकली थी छात्रा
एसीपी अमीषा सिंह ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि छात्रा अपनी बहन के साथ स्कूटी से दुकान से सामान लेने आई थी। पीछे से अरुण भी बाइक से आ गया। बहन ने बताया कि अरुण ने आकर कहासुनी शुरू कर दी। तमंचा निकाल लिया। वह कुछ समझ पाती, इससे पहले गोली चला दी। वह बहन की हत्या करना चाहता था लेकिन गोली गर्दन में जा लगी। वह उसे भी तमंचा तानकर गोली मारने की धमकी दे चुका है।

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि युवक ने युवती को गोली मारने के बाद खुद को गोली मारी है। एकतरफा प्रेम, प्रेम संबंध समेत सभी बिंदुओं पर जांच जारी है। मृतक के परिजन ने तहरीर दी है। गोली मारने का कारण पता किया जा रहा है।