{"_id":"61a333107196b133187f9c6f","slug":"agra-shamshabad-main-road-will-be-closed-for-a-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: एक महीने तक बंद रहेगा आगरा-शमशाबाद मुख्य मार्ग, ये रहेगी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: एक महीने तक बंद रहेगा आगरा-शमशाबाद मुख्य मार्ग, ये रहेगी व्यवस्था
Sun, 28 Nov 2021 01:13 PM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:13 PM IST
सार
आगरा में शमसाबाद मार्ग पर फ्लाईओवर निर्माण को लेकर रूट परिवर्तित किया गया है, इनर रिंग रोड के अंडरपास से वाहन निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इनर रिंग रोड को लेकर आगरा-शमसाबाद मार्ग पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य किया जाना है। कार्य के दौरान निर्माण एवं अन्य उपकरण लाए जाएंगे। इसको देखते हुए मार्ग पर रविवार से 28 दिसंबर तक के लिए यातायात प्रतिबंधित रहेगा। इस कारण वाहनों को रूट डायवर्ट करके निकाला जाएगा।
ये रहेगी व्यवस्था
एसपी यातायात के मुताबिक, शहर से शमसाबाद की तरफ जाने वाले समस्त वाहन निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास से बायें मुड़कर इनर रिंग रोड के अंडरपास के नीचे से होकर पुन: शमसाबाद रोड से होकर जा सकेंगे। शमसाबाद से शहर की तरफ आने वाले वाहन निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास से दाहिने मुड़कर इनर रिंग रोड के अंडरपास के नीचे से होकर पुन: शमसाबाद मार्ग पर आकर जा सकेंगे। यह व्यवस्था 28 दिसंबर तक के लिए की गई है।