फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra seven year old girl killed and murdered

7 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, पिता पर ही दरिंदगी का शक

Sun, 26 Nov 2017 09:15 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा Updated Sun, 26 Nov 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
agra seven year old girl killed and murdered
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आगरा में एत्मादपुर कस्बे के एक प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार की रात सात साल की मासूम बच्ची की दुराचार के बाद हत्या कर दी गई। रात में ही करीब तीन बजे स्कूल के बरामदे में उसका खून से लथपथ शव निर्वस्त्र हालत में मिला। शव पर काटे जाने और चोट के निशान थे। वह पास ही झोंपड़ी में रहती थी।  वहीं से कोई वहशी दरिंदा उसे उठाकर ले गया था।
विज्ञापन


शव पर नाखूनों से नोंचे जाने और दांतों से काटे जाने के भी निशान मिले है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उसे मुंह दबाकर मारा गया। दुष्कर्म की भी पुष्टि हो गई है। 
विज्ञापन


पुलिस को शक है कि यह दरिंदगी उसके पिता ने ही की है। उसके 15 वर्षीय बड़े भाई ने भी पिता पर ही शक जताया है। यह भी बताया है कि वह छह महीने पहले लउसके साथ कुकर्म कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद से वह उससे अलग सोने लगा था। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बच्ची शुक्रवार रात में लापता हुई थी। वह पिता और नौ वर्षीय छोटे भाई केसाथ झोंपड़ी में सो रही थी।

agra seven year old girl killed and murdered
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
तीनों एक ही चारपाई पर एक ही रजाई में थे। पिता मजदूरी करता है। रात ढाई बजे पिता ने पुलिस को बताया कि आंख खुलने पर जब बच्ची चारपाई पर नहीं मिली, तो उसकी तलाश शुरू की।

शव मिलने पर पुलिस में हड़कंप मचा। एसएसपी अमित पाठक और अन्य अधिकारी रात में ही मौके पर पहुंच गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बच्ची के पिता से पूछताछ की जा रही है। एसएसपी का कहना है कि वारदात किसी करीबी ने की है। इस दिशा पर जांच चल रही है। जल्द ही खुलासा होगा।

मेरा पिता ही है दरिंदा

दरिंदगी के बाद मौत के घाट उतारी गई बच्ची के बड़े भाई ने अपने पिता पर ही शक जताया है। उसका कहना है कि उसका पिता ही दरिंदा है। वह शराब का आदी है। नशे में दरिंदा बन जाता है।

वह उसके साथ भी कुकर्म कर चुका है। इसके चलते वह उसके पास नहीं सोता  है। रात को भी झोंपड़ी से काफी दूर दूसरी जगह सो रहा था। छोटे बेटे ने बताया कि पिता ने चार दिन पहले बहन से छेड़खानी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed