फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra session court decides to punish

मुलायम सिंह के फर्जी दस्तखत लेकर पहुंचा था नौकरी पाने, अब गया जेल

Thu, 25 Jan 2018 03:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 25 Jan 2018 03:58 PM IST
विज्ञापन
agra session court decides to punish
कोर्ट - फोटो : amar ujala
आगरा में लेखपाल की नौकरी पाने के लिए 24 साल पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का फर्जी पत्र तैयार करने के आरोपी इटावा के धारखा निवासी श्याम किशोर को सेशन कोर्ट से अपील में कोई राहत नहीं मिल सकी। 
विज्ञापन


अपर जिला जज रीता सिंह ने अभियुक्त की दायर अपील खारिज कर अवर न्यायालय के फैसले को सही मानते हुए सजा बहाल रखी। इसके बाद अभियुक्त को जेल भेज दिया।

मामला वर्ष 1994 का है। छह मार्च 1994 को अभियुक्त श्याम किशोर तत्कालीन जिलाधिकारी देशदीपक वर्मा के पास एक टाइपशुदा प्रार्थनापत्र लेकर पहुंचे। 

इसके नीचे हरी स्याही से पत्रांक संख्या 129 सेवा में, जिलाधिकारी महोदय, आगरा, आपके पास श्याम किशोर को भेज रहा हूं, जो आगरा में लेखपाल के पद रिक्त हैं, उसमें इस लड़के को नियुक्ति दिलाकर श्याम को आख्या प्रेषित करें। 

इस पर तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के हस्ताक्षर थे। जिलाधिकारी ने उक्त पत्र की जांच के बाद उसे फर्जी पाते हुए श्याम किशोर को गिरफ्तार कराकर ड्यूटी पर तैनात एचसीपी महीपाल को रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए। 

इस पर महीपाल ने रकाबगंज थाने में धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज लगाने का मुकदमा दर्ज कराया। गत 24 अगस्त 1996 को केस में आरोप तय कर सुनवाई हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सेशन कोर्ट में की थी अपील

करीब 18 साल बाद 28 अक्तूबर 2014 को अवर न्यायालय ने गवाह व सबूतों के आधार पर अभियुक्त को पांच साल के सश्रम कारावास और 300 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। अभियुक्त ने उक्त निर्णय के खिलाफ सेशन कोर्ट में अपील की। 

चार साल की सुनवाई के बाद सजा को बहाल रखा गया। एडीजीसी देवी सिंह सोलंकी ने कोर्ट में तत्कालीन डीएम देशदीपक वर्मा और एचसीपी रहे महीपाल के बयान कराए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed