{"_id":"5da559088ebc3e013549afac","slug":"agra-selected-for-the-smart-city-expo-in-barcelona","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरीः बार्सिलोना में होने वाले स्मार्ट सिटी एक्सपो के लिए चुना गया आगरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरीः बार्सिलोना में होने वाले स्मार्ट सिटी एक्सपो के लिए चुना गया आगरा
Tue, 15 Oct 2019 10:58 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 15 Oct 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल
वर्ल्ड स्मार्ट सिटी एक्सपो 19 से 22 नवंबर तक बार्सिलोना शहर में आयोजित किया जाएगा। इसमें हिस्सा लेने के लिए शहरी विकास मंत्रालय ने देश के पांच शहरों में आगरा को भी चुना है। अन्य चार शहर नई दिल्ली, चंडीगढ़, सूरत और तुंकूर हैं।
दुनिया भर के स्मार्ट सिटी प्रतिनिधियों के साथ एक्सपो में योजनाओं पर चर्चा होगी और आगरा स्मार्ट सिटी के अधिकारी ताजमहल के शहर में कराए जा रहे कार्यों से होने वाले बदलावों पर प्रजेंटेशन देंगे। इस एक्सपो में स्मार्ट सिटी के लिए निवेशकों को भी न्योता दिया जाएगा।

Trending Videos
कई मानकों के आधार पर चुना आगरा
स्मार्ट सिटी में चुने जाने के बाद आगरा में स्वास्थ्य, ट्रैफिक, सुरक्षा, बुनियादी सुविधाएं, इन्फ्रास्ट्रक्चर, रोड नेटवर्क, हेरिटेज को लेकर योजनाएं बनाई गईं। जिनमें शहरी विकास मंत्रालय ने प्रगति, लोगों को फायदा पहुंचने, तय समय में काम पूरा करने समेत कई मानकों पर परखा और देश की 100 स्मार्ट सिटी में से पांच शहरों को वर्ल्ड स्मार्ट सिटी एक्सपो के लिए चुना।
स्मार्ट सिटी के सीईओ अरुण प्रकाश के मुताबिक इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर, हेल्थ सेंटर, लैब, प्राचीन भवनों के संरक्षण, स्मार्ट टॉयलेट जैसे कामों को तेजी से किया जा रहा है। इन योजनाओं के साथ भविष्य की योजनाओं पर भी प्रजेंटेशन दिया जाएगा।