फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra second hottest in state On April 18 clouds will thunder with strong winds On April 19

Weather: प्रदेश में दूसरे नंबर पर सबसे गर्म रहा आगरा, आज बदल सकता मौसम का मिजाज; तेज हवाओं के साथ गरजेंगे बादल

Fri, 19 Apr 2024 04:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 19 Apr 2024 04:04 PM IST
सार

Agra Weather News: 18 अप्रैल को आगरा प्रदेश में दूसरे नंबर पर सबसे गर्म रहा। वहीं शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदल सकता है। तेज हवाओं के साथ बादल गरजेंगे। इससे हल्की बौछारें भी पड़ सकती हैं। 

विज्ञापन
Agra second hottest in state On April 18 clouds will thunder with strong winds On April 19
तेज धूप के चलते सड़क पर सन्नाटा। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश का आगरा जिला बृहस्पतिवार को प्रदेश में सबसे गर्म स्थानों में दूसरे स्थान पर रहा। यह शहर में सीजन का सबसे गर्म दिन था। सुबह से निकली धूप ने तन झुलसाया तो गर्म हवाओं के थपेड़ों ने गर्मी को और तेज किया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदल सकता है। शहर में तेज हवाएं चलने के साथ बादल गरजेंगे। इस दौरान हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।

विज्ञापन


इससे पहले बृहस्पतिवार को शाम करीब 5 बजे बादलों ने गर्मी और तपन से स्थिति को संभाला। लेकिन, तब तक 41.8 डिग्री सेल्सियस के साथ इस सीजन का सबसे गर्म दिन बन चुका था। पारा सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक 23.2 डिग्री रहा। 

विज्ञापन

उच्च तापमान वाले टॉप 5 शहर-

  • प्रयागराज- 42.2
  • आगरा - 41.8
  • मथुरा-वृंदावन- 41.5
  • झांसी- 40.6
  • वाराणसी- 40.2

 

आज का तापमान

  • अधिकतम तापमान- 42
  • न्यूनतम तापमान- 25
  • सूर्योदय- 5:51
  • सूर्यास्त- 6:44
  • एक्यूआई- 52


गर्मी ने अपने तेवर मार्च माह से ही दिखाने शुरू कर दिए थे। 31 मार्च को शहर का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। इसके बाद 9 अप्रैल को एक बार फिर पारा 40 पार पहुंचा। 11 अप्रैल को फिर पारा 40 पार (40.7 डिग्री सेल्सियस) के अधिकतम स्तर पर पहुंचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार का दिन सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। पारा 41.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। दिन में कड़ी धूप ने परेशान किया। शाम करीब 5 बजे बादलों के प्रवेश के साथ सूरज की गर्मी से कुछ राहत मिल सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed