फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra's textile industry is booming: Mayor

तेजी से उभर रहा आगरा का वस्त्र उद्योग: मेयर नवीन जैन

Tue, 10 Aug 2021 01:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Agra's textile industry is booming: Mayor
आगरा रेडीमेड गारमेंट संगठन की ओर से सम्मानित व्यापारी व मंचासीन मुख्य अतिथि राजयमंत्री चौ. उदयभ? - फोटो : Agra City
आगरा। होटल होली डे इन में आयोजित आगरा रेडीमेड गारमेंट फेयर-2021 में मुख्य अतिथि मेयर नवीन जैन ने कहा कि आगरा का वस्त्र उद्योग तेजी से उभर रहा है। इसकी मुख्य वजह उद्योग का प्रदूषण रहित होना है। 140 से ज्यादा वस्त्र इकाइयां शहर में काम कर रही हैं। यह मेला 12 अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन

मेले का उद्घाटन राज्यमंत्री चौ. उदयभान सिंह, वरिष्ठ उद्यमी पूरन डाबर, साउथ इंडिया गारमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग सिंगला, एमएसएमई के निदेशक टीआर शर्मा, लघु उद्योग भारती के संपर्क प्रमुख मनीष अग्रवाल ने किया। आगरा रेडीमेड गारमेंट संगठन के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल और सचिव अशोक माहेश्वरी ने बताया कि मेले में मुंबई, दिल्ली, बेंगलूरू, लुधियाना, इंदौर, कानपुर के 80 वस्त्र उद्यमी शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

------------
राजयमंत्री चौ. उदयभान सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों में मैन्यूफैक्चर्स और व्यापारियों के बीच सीधे संवाद उद्योग को बढ़ाने में नई दिशा देता है।
अनुराग सिंगला ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से वस्त्र उद्योग शहर में तेजी पकड़ रहा है। इतना बड़ा मेला शहर के उद्योग को नई दिशा और दशा देगा।
वरिष्ठ उद्यमी पूरन डावर ने कहा कि आगरा रेडीमेट गारमेंट संगठन द्वारा ऐसी प्रदर्शनी वस्त्र उद्योग को बढ़ावा देगी। इससे कारोबारियों को भी लाभ होगा।
रावी इवेंट्स के प्रबंध निदेशक मनीष अग्रवाल ने बताया कि आगरा का वस्त्र उद्योग सालाना 100 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। हमारा सरकार से आह्वान है कि इस उद्योग को शहर में और तेजी से विकसित करने के लिए कुछ योजनाएं उद्यमियों को दी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed