फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra's SSP amit pathak will be honored with 28 policemen on Republic Day

गणतंत्र दिवस पर आगरा के एसएसपी सहित 28 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी होंगे सम्मानित

Fri, 25 Jan 2019 06:42 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Jan 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
Agra's SSP amit pathak will be honored with 28 policemen on Republic Day
एसएसपी अमित पाठक
पुलिस विभाग में उल्लेखनीय एवं असाधारण कार्यों के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक के प्लेटिनम, गोल्ड और सिल्वर प्रशंसा चिह्न से सम्मानित किया जाएगा। इसमें आगरा जोन के 28 पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल हैं। इसमें आगरा के एसएसपी सहित 14 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी हैं।
विज्ञापन


आगरा के एसएसपी अमित पाठक को प्लेटिनम प्रशंसा चिह्न से सम्मानित किया जाएगा। उनके अलावा आगरा के अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. महेंद्र पाल सिंह, एसआई विजय कुमार सिंह और आरक्षी प्रदीप कुमार यादव को गोल्ड प्रशंसा चिह्न दिया जाएगा। 
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश नारायण सिंह, एसआई अमित कुमार, एसआई सुनील कुमार त्रिपाठी, एसआई अवनीश कुमार त्यागी, एसआई सोनू कुमार, मुख्य आरक्षी परमेश कुमार, मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार, आरक्षी सचिन, अजीत कुमार, नवेद आलीम को सिल्वर प्रशंसा चिह्न प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोन के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी

मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय को गोल्ड, एसआई बलवीर सिंह और आरक्षी विष्णु देव सिंह को सिल्वर प्रशंसा चिह्न दिया जाएगा। अलीगढ़ के मुख्य आरक्षी राकेश कुमार को गोल्ड, आरक्षी फिरोज खां, नवीन कुमार भारद्वाज को सिल्वर प्रशंसा चिह्न दिया जाएगा। 

एटा के पुलिस उपाधीक्षक वरुण कुमार सिंह, निरीक्षक राकेश कुमार सिंह को सिल्वर प्रशंसा चिह्न दिया जाएगा। फिरोजाबाद के मुख्य आरक्षी देवेंद्र भदौरिया को सिल्वर दिया जाएगा। मथुरा के मुख्य आरक्षी रत्नेश कुमार, आरक्षी रवींद्र कुमार को सिल्वर प्रशंसा चिह्न दिया जाएगा। यूपी 100 के मुख्य आरक्षी इब्राहिम, आरक्षी यतेंद्र और आरक्षी चालक मनोज उपाध्याय को सिल्वर प्रशंसा चिह्न दिया जाएगा।

पहली बार दो अफसरों को यह सम्मान

प्रदेश में पहली बार इस 26 जनवरी को पुलिस महानिदेशक के प्लेटिनम प्रशंसा चिह्न से दो अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें पहले नंबर पर पुलिस मुख्यालय प्रयागराज के एडीजी बीपी जोगदंड और दूसरे नंबर पर एसएसपी अमित पाठक का नाम है। 

एसएसपी अमित पाठक ने आगरा में यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए कई मुहिम चलाईं। इसमें विभागों में हेलमेट पहनकर दो पहिया वाहनों के प्रवेश की व्यवस्था प्रमुख है। बाद में यह मुहिम प्रदेश स्तर पर चलाई गई। इसके अलावा फोटो चालान की व्यवस्था की। 

उन्होंने चौराहों को जाम से मुक्त करने के लिए आटो को दूर खड़ा कराने की व्यवस्था की। अतिक्रमण भी हटवाया। इससे लोगों को राहत मिली। इसके साथ ही छात्रा संजलि के हत्याकांड में टीम को मानीटरिंग की।

उनके अलावा इस हत्याकांड के खुलासे में शामिल एसपी अखिलेश नारायण सिंह सहित टीम के अन्य सदस्य को अन्य चिह्न से सम्मानित किया जा रहा है। वहीं थाना न्यू आगरा के एसआई अवनीश त्यागी को प्रशंसा चिह्न छात्रा से हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना के आरोपियों को 12 घंटे में पकड़ने के लिए दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed