{"_id":"69e861a4ad6c37f02b07fa5a","slug":"agra-rural-6-new-roads-approved-with-2-17-crore-for-better-connectivity-2026-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा को बड़ी सौगात: 2.17 करोड़ से बनेंगी छह नई सड़कें, गांवों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा को बड़ी सौगात: 2.17 करोड़ से बनेंगी छह नई सड़कें, गांवों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
Wed, 22 Apr 2026 11:20 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:20 AM IST
सार
आगरा ग्रामीण क्षेत्र में 2.17 करोड़ रुपये की लागत से छह सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी गई है, जिससे गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इससे किसानों को कृषि उपज के परिवहन में सुविधा मिलेगी और आवागमन भी सुगम होगा।
विज्ञापन
मंत्री बेबीरानी मौर्य
- फोटो : फेसबुक अकाउंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य के प्रयास से आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में सड़क संपर्क मजबूत करने के लिए राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद उत्तर प्रदेश ने छह सड़कों के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इन परियोजनाओं के लिए 2.17 करोड़ रुपये से अधिक का बजट स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन
बेबीरानी मौर्य के अनुसार स्वीकृत कार्यों के तहत आगरा-फतेहपुर सीकरी मार्ग से नगला बसुआ होते हुए मिर्जापुर तक 2.52 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण 56.26 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। इसके अलावा गंगरौआ से ग्राम वजेहरा तक एक किलोमीटर सड़क 18.75 लाख रुपये में बनाई जाएगी। सिरौली से जारूआ कटरा (बढ़ी हुई) मार्ग के अंतर्गत सिरौली से सिरौली नहर तक 0.60 किलोमीटर सड़क के लिए 41.98 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगला सांवला से राजकीय पॉलिटेक्निक तक 0.35 किलोमीटर सड़क 18.01 लाख रुपये की लागत से बनेगी। इसी क्रम में आगरा-शमशाबाद मार्ग से ग्राम वजेहरा तक 0.58 किलोमीटर सड़क निर्माण पर 29.59 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, जबकि नगला भालरा से गढ़सानी तक 2.50 किलोमीटर लंबी सड़क 52.70 लाख रुपये में तैयार होगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के कई गांवों को मुख्य मार्गों से बेहतर संपर्क मिलेगा और आवागमन सुगम होने के साथ स्थानीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। ग्रामीण क्षेत्र में कृषि उपज के परिवहन में भी आसानी होगी, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिल सकता है।