फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra riot: Names of innocent people will be removed case will not be withdrawn Police Commissioner's clear sta

आगरा बवाल: निर्दोषों के नाम हटा दिए जाएंगे, केस वापस नहीं होगा...पुलिस आयुक्त की दो टूक

Tue, 24 Jun 2025 09:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 24 Jun 2025 09:35 AM IST
सार

आगरा के गांव मदरा में हुआ बवाल को लेकर पुलिस आयुक्त सख्त नजर आए। यहां के ग्रामीणों ने जब उनसे मुलाकात की, तो उन्होंने साफ-साफ कहा कि जो निर्दोष हैं, उनके नाम हटा दिए जाएंगे, लेकिन केस वापस नहीं होगा।

विज्ञापन
Agra riot: Names of innocent people will be removed case will not be withdrawn Police Commissioner's clear sta
गांव मदरा के लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के बमराैली कटारा के गांव मदरा में पुलिस और टोरंट कर्मियों पर पथराव के मामले में सोमवार को ग्रामीणों ने पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से मुलाकात की। ग्रामीणों को पुलिस आयुक्त ने आश्वस्त किया कि निर्दोषों के नाम हटा दिए जाएंगे लेकिन केस वापस नहीं होगा। बवालियों पर कार्रवाई तय है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

पुलिस आयुक्त ने कहा कि आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई होगी। सोमवार को किसान संगठनों ने फतेहाबाद रोड पर महापंचायत का एलान किया था। इस पर पुलिस आयुक्त ने ग्रामीणों को अपने कार्यालय में बातचीत के लिए बुलाया था। ग्रामीणों ने कहा कि टोरंट अनावश्यक बिल भेजता है। ग्रुप मीटर हटाए जाएं। पुराने मीटर उखाड़ दिए गए हैं। लाइन हटाने के लिए 600 रुपये लिए जाते हैं। जोड़ने के 600 रुपये लेते हैं। अब दो मीटर लगा रहे हैं। केस में निर्दोष लोगों को फंसा दिया गया है।

ये भी पढ़ें -  UP: कलाई काटी, फिर काटा गला...इस प्रेमिका ने प्रेमी को दी ऐसी मौत, कांप उठेगी रूह; जानें क्या रही वजह



 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ने कहा कि बिजली संबंधी समस्या का समाधान जिलाधिकारी, संबंधित विभाग और ग्रामीणों के साथ बैठक में होगा। केस में किसी निर्दोष का नाम है तो उसे जांच के बाद निकाला जाएगा। बवाल करने वालों की पहचान कर कार्रवाई होगी। इस पर ग्रामीणों ने सहमति जाहिर की। उधर, टोरंट के उपाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि अच्छे माहाैल में बातचीत हुई है। अगली बैठक जिलाधिकारी के साथ अति शीघ्र होगी।

ये भी पढ़ें -  UP: जिसने लूटी आबरू...उसी को दे बैठी दिल, पत्नी की प्रेम कहानी की हकीकत ने उड़ाए पति के होश


 
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने कमिश्नर को ज्ञापन भी दिया। बैठक में अपर पुलिस आयुक्त रामबदन सिंह, पुलिस उपायुक्त अली अब्बास, भाकियू टिकैत के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा, मंडल प्रभारी ओमपाल तलान, राजवीर लवानिया, किसान नेता सोमवीर यादव, लक्ष्मी नारायण, शैतान सिंह, कमलेश व अन्य किसान संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।


 

ग्रामीणों को उत्पीड़न नहीं करेंगे बर्दाश्त- सपा
गांव मदरा के मामले में सोमवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश सचिव राम सहाय यादव के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नर से मिला। ग्रामीणों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करने, टोरंट की मनमानी पर रोक लगाने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग रखी। इस दौरान राजपाल यादव, डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान, विनय अग्रवाल, कादिर कुरैशी, भूरी सिंह, राम नरेश आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed