फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Religious Conversion Scandal: Key Accused Rajkumar Lalwani in 10 Day Police Custody

UP: हिंदू परिवारों का धर्मांतरण...क्यों पिलाते थे खून, फिर खिलाते थे मांस, कस्टडी रिमांड में होगा बड़ा खुलासा

Wed, 10 Sep 2025 09:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 10 Sep 2025 09:34 AM IST
सार

आगरा पुलिस को धर्मांतरण के आरोपी राजकुमार लालवानी की 10 दिन की कस्टडी रिमांड मिल गई है। पुलिस पूछताछ में उससे कई राज खुलने की उम्मीद जताई जा रही है। 

विज्ञापन
Agra Religious Conversion Scandal: Key Accused Rajkumar Lalwani in 10 Day Police Custody
कुछ इस तरह कराया जाता था धर्मांतरण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिंदू से ईसाई में धर्मांतरण कराने का आरोपी राजकुमार लालवानी 10 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर रहेगा। पुलिस ने उससे पूछताछ के लिए कोर्ट से रिमांड मांगी थी। इस पर कोर्ट ने 10 से 19 सितंबर तक की रिमांड दी है। पुलिस आरोपी से गिरोह से जुड़ी जानकारी लेगी। पुलिस धर्मांतरण की फंडिंग और स्थान के बारे में जानकारी करेगी। इसके अलावा अब तक हुए धर्म परिवर्तन और इलाज के नाम पर झांसे में लिए गए लोगों की जानकारी भी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन


 
Trending Videos

2 सितंबर को शाहगंज पुलिस ने धर्मांतरण गिरोह का खुलासा किया था। केदार नगर में घर में दबिश दी थी। मुख्य आरोपी राजकुमार लालवानी, तीन महिलाओं सहित 8 को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि बीमारी का इलाज करने और गरीबी दूर करने का झांसा देकर लोगों को बुलाया जाता था। इसके बाद ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता था। इसके बाद हाथों से कलावा काटने और माथे से तिलक हटाने का दबाव बनाया जाता था। कहा जाता था कि घर से मूर्ति हटा दो। इतना ही नहीं पुलिस ने ये तक बताया कि धर्मांतरण के लिए खून पिलाया जाता और फिर मांस खिलाया जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मियों को राजकुमार के घर भेजा गया था। धर्मांतरण की पुष्टि होने पर कार्रवाई की गई थी। मामले में आरोपियों को जेल भेजा गया था। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि गिरोह को पंजाब और महाराष्ट्र से फंडिंग की जा रही थी। राजकुमार के खाते में रकम आया करती थी। यह रकम काैन भेज रहा था? यह पता नहीं चल सका है। उसके नेटवर्क में और कितने लोग हैं? यह जानना बेहद जरूरी है, जिससे कार्रवाई की जा सके। इसके लिए उसे रिमांड पर लिया गया है। कोर्ट ने दस दिन की रिमांड दी है। उससे अलग-अलग सवाल पूछे जाएंगे। आरोपियों के बारे में जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed