फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Ramleela Mahotsav Will Cancle Due To Corona Virus

कोरोना के चलते एतिहासिक रामलीला महोत्सव स्थगित, श्रद्धालुओं को ऐसे कराएंगे स्वरूपों के दर्शन

Sun, 30 Aug 2020 01:09 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 30 Aug 2020 01:09 PM IST
सार

पदाधिकारियों ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने जैसे मर्यादाओं का पालन किया उसी प्रकार रामलीला कमेटी केंद्र और राज्य सरकारों के दिशा निर्देशों का पालन करेगी और जनहित में वर्ष 2020 के रामलीला महोत्सव का आयोजन स्थगित रहेगा। 

विज्ञापन
Agra Ramleela Mahotsav Will Cancle Due To Corona Virus
रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने कराया भोजन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामलीला कमेटी आगरा की प्रबंध कार्यकारिणी समिति की ऑनलाइन हुई बैठक में इस वर्ष रामलीला महोत्सव के संबंध में चर्चा की गई। कमेटी के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद बागला और महामंत्री श्रीभगवान अग्रवाल ने समिति के पदाधिकारियों से सहमति के बाद निर्णय लिया कि इस वर्ष रामलीला महोत्सव को आयोजन स्थगित रहेगा। 
विज्ञापन


पदाधिकारियों ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने जैसे मर्यादाओं का पालन किया उसी प्रकार रामलीला कमेटी केंद्र और राज्य सरकारों के दिशा निर्देशों का पालन करेगी और जनहित में वर्ष 2020 के रामलीला महोत्सव का आयोजन स्थगित रहेगा। 
विज्ञापन



बैठक में निर्णय लिया गया कि निवर्तमान कार्यकारिणी इस वर्ष यथावत कार्य करती रहेगी। श्रीराम का महोत्सव प्रतीक स्वरूप में देव मंदिरों और अपने निवास स्थानों पर मनाते हुए झांकी-दर्शन आदि दूर संचार माध्यमों से श्रद्धालुओं को कराए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



बैठक में उपाध्यक्ष डॉ. अनुराग शुक्ला, विनोद जौहरी, शांतिस्वरूप गोयल, राकेश जैन, दिनेश बंसल, भगवान दास बंसल, मुकेश अग्रवाल, संजय तिवारी, मनोज पोली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed