फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Ramleela Begins with Grand Ganpati Siddhi-Riddhi Procession Ravana Duhai Yatra Today

UP: आगरा की रामलीला...रिद्धि-सिद्धि के साथ नगर भ्रमण पर निकले श्री गणेश, आज निकलेगी रावण की दुहाई यात्रा

Wed, 10 Sep 2025 09:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 10 Sep 2025 09:37 AM IST
सार

आगरा में रामलीला की शुरूआत हो चुकी है। गणपति की सवारी के साथ इस ऐतिहासिक आयोजन का शुभारंभ हुआ। आज रावण की दुहाई यात्रा निकाली जाएगी। 

विज्ञापन
Agra Ramleela Begins with Grand Ganpati Siddhi-Riddhi Procession Ravana Duhai Yatra Today
गणपति की रिद्धि-सिद्धि के साथ सवारी - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर भारत की ऐतिहासिक रामलीला में मंगलवार को सिद्धि विनायक गणपति की रिद्धि-सिद्धि के साथ सवारी निकाली गई। इसी के साथ रामलीला की शोभायात्राओं का भी शुभारंभ हो गया। यात्रा रावतपाड़ा तिराहे से विभिन्न मार्गों पर होती हुई वापस लाला चन्नोमल की बारहद्वारी पर संपन्न हुई। इस दौरान रास्ते में कई स्थानों पर प्रथम पूज्य देव का श्रद्धालुओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन



 
Trending Videos

मंगलवार को भगवान गणेश की शोभायात्रा का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने श्रीफल फोड़कर किया। विघ्नहर्ता भगवान गणेश रिद्धि-सिद्धि के साथ 6 मूषकों (चूहों) से सुसज्जित रथ में विराजकर नगर भ्रमण के लिए निकले। यात्रा जौहरी बाजार, सुभाष बाजार, दरेसी, छत्ता बाजार, बेलनगंज, धूलियागंज, फुलट्टी बाजार, किनारी बाजार से होती हुई रावतपाड़ा पर संपन्न हुई। मार्ग में श्रद्धालुओं ने गणपति को माला पहना और आरती उतारकर स्वागत किया। कई स्थानों पर गणपति पर पुष्प वर्षा भी की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि परंपरा के अनुसार गणपति पूजन, मुकुट पूजन और फिर गणपति शोभायात्रा से ही रामलीला विधिवत रूप से शुरू होती है। बैंड बाजों की धुन पर भजन और भक्ति गीतों ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर किया। श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने जपहिं नामु जन आरत भारी, मिटहिं कुसंकट होहिं सुखारी के साथ गणपति का आह्वान किया। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडलेवाल, ताराचंद, मुकेश अग्रवाल, विनोद जौहरी, मनोज अग्रवाल, मुकेश जौहरी, अंजुल बंसल, आनंद मंगल, संजय तिवारी आदि मौजूद थे।

 
विज्ञापन

आज निकलेगी रावण की दुहाई यात्रा
रामलीला में बुधवार को लंका नरेश रावण अपने भाई और पुत्रों के साथ नगर में अपने सम्राट होने की दुहाई देगा। मीडिया प्रभारी राहुल गौतम ने बताया कि दुहाई यात्रा शाम 6 बजे लाला चन्नोमल की बारहद्वारी, गली मन:कामेश्वर से निकलेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed