{"_id":"5bda8637bdec22695e0ff2f0","slug":"agra-rambagh-new-bridge-will-not-completed-time-period","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्डर गिरने के कारण अब तीन महीने की देरी से बनेगा नया पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्डर गिरने के कारण अब तीन महीने की देरी से बनेगा नया पुल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 01 Nov 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
नया पुल का गर्डर टूट के गिरा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में गर्डर गिरने की घटना के बाद तीसरे पुल का काम अब मार्च 2019 से भी लेट हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि अब तीनों ही गर्डर हटाए जाएंगे। इसके बाद नए गर्डरों की शिफ्टिंग होगी। दुर्घटना के बाद पुल के निर्माण कार्य में देरी होना तय है।
विज्ञापन
उधर, यमुना नदी के निर्माणाधीन पुल पर स्पॉन पर लगे भारी भरकम आई गर्डरों को साइट पर ही तैयार किया गया है। खंदारी फ्लाईओवर के लिए जहां स्पॉन
पर लगाए गए गर्डरों को बाहर से मंगवाया गया था, लेकिन इस पुल के लिए कई माह से इन गर्डरों को साइट पर ही बनाने का काम किया जा रहा था। जो गर्डर गिरे हैं, वह सितंबर के पहले सप्ताह में शिफ्ट हुए थे, जबकि तीन दिन पूर्व भी दो अन्य गर्डर भी शिफ्ट हुए हैं, जिन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि शिफ्टिंग के दौरान की गई लापरवाही के कारण ही गर्डर गिर पड़े। अगर गर्डर सीधे नीचे गिर जाते तो जवाहर पुल को बड़ा नुकसान पहुंचता। अब दो अन्य गर्डरों को सुरक्षित रखना भी बड़ी चुनौती बन गया है, क्योंकि ज्यादा कंपन या मशीनों के ब्राइवेशन के कारण स्पॉन पर रखे दो अन्य गर्डरों को भी नुकसान पहुंच सकता है। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों का कहना है कि साइट पर 40 से 50 प्रशिक्षित कर्मचारी कार्यरत हैं।
विज्ञापन