फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Ram Barat to Feature 90 Grand Tableaux from Across India, From Vishnu to Mahakal

यूपी: केरल का मोहिनीअट्टम, उज्जैन के महाकाल समेत 90 झांकियां; भव्य होगी आगरा की ऐतिहासिक राम बरात

Thu, 17 Sep 2026 10:00 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 17 Sep 2026 10:00 AM IST
सार

आगरा की ऐतिहासिक श्रीराम बरात में इस बार देशभर की धार्मिक और सांस्कृतिक झांकियों का भव्य संगम देखने को मिलेगा। अब तक 90 झांकियों की बुकिंग हो चुकी है, जिनमें शेषनाग पर विष्णु, महाकाल, दुर्गा और मोहिनीअट्टम प्रमुख हैं।
 

विज्ञापन
Agra Ram Barat to Feature 90 Grand Tableaux from Across India, From Vishnu to Mahakal
आगरा में राम बरात निकाली गई। फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

इस बार आगरा की ऐतिहासिक श्रीराम बरात देशभर की धार्मिक और सांस्कृतिक झांकियों से सजेगी। रामलीला कमेटी ने बरात को भव्य स्वरूप देने के लिए अब तक 90 झांकियों की बुकिंग पूरी कर ली है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, केरल, कोलकाता, दिल्ली, ग्वालियर, जयपुर, रतलाम, मेरठ, मुजफ्फरनगर, ओडिशा और उज्जैन सहित कई राज्यों और शहरों से प्रमुख झांकियां आगरा पहुंचेंगी।
विज्ञापन


रामलीला कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि 6 सितंबर से झांकियों की बुकिंग शुरू हुई थी और 15 सितंबर तक सभी झांकियों को अंतिम रूप दे दिया गया था। रामलीला कमेटी के सदस्य राहुल गौतम ने बताया कि इस बार झांकियों की संख्या से अधिक उनके गुणवत्ता पर जोर दिया जा रहा है। रामलीला महोत्सव का शुभारंभ 26 सितंबर को श्री गणेश पूजन एवं मुकुट पूजन के साथ हो जाएगा। रामबरात 6 अक्तूबर को रावतपाड़ा स्थित लाला चन्नोमल की बारहदरी से निकलेगी।
विज्ञापन


प्रमुख झांकियां और उनकी प्रस्तुति:
जयपुर से ''सेतु बंध'' की झांकी।
रतलाम से ''लव-कुश की लीला'' की प्रस्तुति।

केरल से ''मोहिनीअट्टम'' नृत्य की झांकी।
कोलकाता से ''देवी मां दुर्गा'' की झांकी।

दिल्ली से ''ढोल वाले'' की प्रस्तुति।
ग्वालियर से ''शेषनाग पर विराजमान भगवान विष्णु'' की झांकी।

उज्जैन से ''महाकाल'' की झांकी भी बरात की शोभा बढ़ाएगी।

अन्य प्रमुख झांकी दलों से भी बातचीत जारी है। देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाली इन झांकियों में धार्मिक कथाओं, देवी-देवताओं और भारतीय संस्कृति के विविध स्वरूपों की झलक देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed