फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Ram Bagh Crossing Chokes as Illegal Vehicles Trigger Traffic Chaos

यूपी: आगरा में बेलगाम हैं ये डग्गेमार, पुलिस बस देखती है; जाम झेल रहे लोग और सो रहे जिम्मेदार

Tue, 20 Oct 2026 08:49 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 20 Oct 2026 08:49 AM IST
सार

आगरा के रामबाग चौराहे पर ऑटो, ई-रिक्शा और डग्गामार वाहनों की मनमानी से रोजाना जाम लग रहा है। पुलिस चौकी के सामने अव्यवस्था और हाईवे पर बसों के ठहराव से राहगीरों के साथ एंबुलेंस भी फंस रही हैं।
 

विज्ञापन
Agra Ram Bagh Crossing Chokes as Illegal Vehicles Trigger Traffic Chaos
रामबाग चाैराहे पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

व्यस्त रामबाग चाैराहे पर ऑटो, ई-रिक्शा और डग्गेमार वाहन चालकों की मनमानी से रोजाना जाम लग रहा है। पुलिस चाैकी के सामने ही वाहनों की लाइन लगने से लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ रही है। पुलिसकर्मी के मूकदर्शक रहने से ठेकेदार के कर्मचारी सड़क पर ऑटो से वसूली करते हैं। इससे मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस को भी रास्ता नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

रामबाग को मॉडल चाैराहा बनाने की कवायद की गई थी। अतिक्रमण मुक्त करने के लिए भी अभियान चलाया गया मगर चंद दिन की कार्रवाई के बाद मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। लोगों का चाैराहे से पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। दोपहर में वाहनों का दबाव बढ़ने पर जाम लग रहा है। रामबाग चाैराहे पर सबसे ज्यादा दिक्कत हाथरस की तरफ जाने वाले रास्ते पर है। यहां पर ऑटो, ई-रिक्शा के बाद बस भी खड़ी हो जाती हैं। इससे वाटरवर्क्स की तरफ से आने वाले वाहन भी फंस जाते हैं। दुकानों के बाहर ही लोगों के वाहन और ठेल विक्रेता खड़े रहते हैं। इससे आधी से ज्यादा सड़क नजर ही नहीं आती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिरोजाबाद की तरफ जाना मुश्किल
रामबाग चाैराहे से फिरोजाबाद की तरफ जाने के लिए सर्विस रोड से निकलना पड़ता है। मगर रास्ते में खड़े ऑटो और ई-रिक्शा से रास्ता अवरुद्ध होता है। इससे जहां रोडवेज की बसें फंस जाती हैं। वहीं हाॅस्पिटल में मरीज लेकर जा रही एंबुलेंस का भी निकलना मुश्किल हो जाता है। जाम लगने के बावजूद पुलिसकर्मी फ्लाईओवर के नीचे ही ट्रैफिक संभालते नजर आते हैं। इस कारण लोगों को 5 मिनट की दूरी तय करने में 1 घंटे तक का समय लग जाता है।

 
विज्ञापन

हाईवे पर बसों के ठहराव पर रोक नहीं
एनएच-19 पर रामबाग फ्लाईओवर पर फिरोजाबाद और मथुरा की तरफ जाने वाली बसों के ठहराव से रफ्तार पर ब्रेक लग जाता है। चालक सवारियों को उतारते और बैठाते हैं। इस कारण जवाहर पुल पर वाहनों की लाइन लगती है। यह समस्या दोपहर में बढ़ जाती है। पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के बावजूद बसों के ठहराव पर रोक नहीं है। यह तब है, जब पूर्व में कार्रवाई भी हो चुकी है।

 

एडीसीपी ट्रैफिक अलका सिंह ने बताया कि चाैराहों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर निगम की टीम के साथ अभियान चलाया जाएगा। ऑटो, ई-रिक्शा को भी 50 मीटर दूर खड़ा कराने के लिए इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed