फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Rail Division will include Tundla station

आगरा रेल डिवीजन में शामिल होगा टूंडला स्टेशन

Wed, 29 Mar 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
अमर उजाला ब्यूरो आगरा। Updated Wed, 29 Mar 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
Agra Rail Division will include Tundla station
टूंडला स्टेशन को उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल में शामिल करने की कवायद शुरू - फोटो : अमर उजाला
1866 में ईस्ट इंडियन रेलवे में बड़े जंक्शन के रूप में स्थापित टूंडला जंक्शन जल्द ही आगरा रेल मंडल का हिस्सा हो जाएगा। रेलवे ने टूंडला जंक्शन को उत्तर मध्य रेलवे के आगरा रेल मंडल में शामिल कराने की कवायद शुरू कर दी है। महज 20 किमी दूर टूंडला फिलहाल उत्तर रेलवे का हिस्सा है, लेकिन आगरा में शामिल होने के बाद न केवल ट्रैक, स्पीड, टाइमिंग, बल्कि यात्री सुविधाओं को लेकर भी बदलाव शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

14 साल बाद आगरा रेल मंडल का क्षेत्रफल बढ़ने वाला है। दिल्ली रूट पर पलवल और ग्वालियर रूट पर भांडई तक और अलवर, बांदीकुई, बयाना तक आगरा रेल मंडल का हिस्सा है। रेल संचालन और प्रशासनिक स्तर से टूंडला के शामिल होने से आगरा रेल मंडल का महत्व बढ़ जाएगा।
विज्ञापन


14 साल बाद बढ़ेगा रेल मंडल का दायरा
उत्तर मध्य रेलवे में एक अप्रैल 2003 को इलाहाबाद और झांसी के बाद आगरा रेल मंडल अस्तित्व में आया। करीब 24 रेलवे स्टेशन और 563.12 किमी रेल लाइन क्षेत्रफल में फैले आगरा रेल मंडल से करीब 70 जोड़ी मेल, एक्सप्रेस ट्रेन गुजरती हैं। 14 साल बाद यह पहला मौका है, जब टूंडला स्टेशन को शामिल कराया जाएगा। इससे आगरा रेल मंडल का न केवल दायरा बढ़ जाएगा, बल्कि महत्व भी बढ़ जाएगा। यूं भी आगरा रेल मंडल को देश की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन गतिमान और शताब्दी चलाने का श्रेय प्राप्त है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान के छह जिलों में फैले आगरा रेल मंडल से चार जोन जुड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed