{"_id":"6af92a3e65b948c49a0f25ae","slug":"agra-political-row-sp-workers-tear-down-controversial-posters-targeting-akhilesh-yadav-ahead-of-dalit-convent-2026-11-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आगरा में दलित सम्मेलन से पहले अखिलेश यादव के लगे ऐसे पोस्टर, भड़क गए सपा नेता; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आगरा में दलित सम्मेलन से पहले अखिलेश यादव के लगे ऐसे पोस्टर, भड़क गए सपा नेता; देखें वीडियो
Sun, 15 Nov 2026 10:30 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sun, 15 Nov 2026 10:30 AM IST
सार
आगरा में सपा के दलित सम्मेलन से पहले अखिलेश यादव और आजम खान को निशाना बनाते हुए विवादित पोस्टर लगाए जाने से हंगामा हो गया। नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने खंभों पर चढ़कर पोस्टर फाड़ दिए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विवादित पोस्टर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में समाजवादी पार्टी के दलित महा सम्मेलन से पहले शहर में सियासी पारा चढ़ गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ लगाए गए विवादित पोस्टरों ने हंगामा खड़ा कर दिया है। इन पोस्टरों में अखिलेश यादव और आजम खान के पुराने बयानों का जिक्र किया गया था, जिसके बाद सपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, आगरा में विभिन्न स्थानों पर अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी वाले पोस्टर लगाए गए थे। इन पोस्टरों को देखते ही सपा कार्यकर्ता भड़क उठे। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए खंभों पर चढ़कर इन पोस्टरों को उतारा और फाड़ दिया। पोस्टर फाड़ते हुए सपा कार्यकर्ताओं का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नेताओं का कहना है कि सपा की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाकर विरोधी इस तरह की हरकत की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पोस्टर में क्या था?
सूत्रों के अनुसार, पोस्टरों में अखिलेश यादव और आजम खान के पुराने बयानों का हवाला देते हुए उन पर निशाना साधा गया था। इन पोस्टरों में "सबको गोली, सबका अपमान, समाजवादी पार्टी की पहचान" जैसे नारे लिखे होने की भी बात कही जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, पोस्टरों में अखिलेश यादव और आजम खान के पुराने बयानों का हवाला देते हुए उन पर निशाना साधा गया था। इन पोस्टरों में "सबको गोली, सबका अपमान, समाजवादी पार्टी की पहचान" जैसे नारे लिखे होने की भी बात कही जा रही है।
