फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra police searching missing sun glasses of inspector

यूपी: भैंस, कुत्ते के बाद अब इंस्पेक्टर का चश्मा ढूंढ रही पुलिस, हैरान कर देगा मामला

Sun, 05 Aug 2018 10:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 05 Aug 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
Agra police searching missing sun glasses of inspector
हरीपर्वत पुलिस स्टेशन आगरा
कभी-कभी पुलिस को कैसे कैसे चोरों की तलाश करनी पड़ती है। कभी मंत्री की भैंस चोरी करने वाले ढूंढती है तो कभी सांसद के गुम हुए कुत्ते की तलाश करती है। 
विज्ञापन


अब आगरा में हरीपर्वत थाना के पुलिस इंस्पेक्टर का चोरी हुआ चश्मा तलाश कर रही है। चश्मा चोरी का बाकायदा केस दर्ज किया गया है। चश्मे की कीमत 10 हजार बताई गई है।

हरीपर्वत थाना के प्रभारी निरीक्षक महेश चंद गौतम का ब्रांडेड चश्मा चोरी हुआ है। थाना की गाड़ी के ड्राइवर हितेंद्र सिंह ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

गाड़ी से चोरी हुआ ब्रांडेड चश्मा

हुआ यूं कि गुरुवार को बुढ़ान सैयद इलाके से झगड़े की सूचना आई थी। महेश चंद जीप से वहां पहुंचे। जीप को हितेंद्र चला रहा था। वो झगड़ा शांत कराने में लग गए। चश्मा गाड़ी में ही भूल गए थे। वापस आए तो चश्मा गायब था।

उन्होंने हमराहों को बताया कि चश्मा ब्रांडेड है, कीमत 10 हजार है। बस फिर क्या था, हमराह और ड्राइवर चश्मा ढूंढने में लग गए, लेकिन नाकामी हाथ लगी। इसके बाद थाना पहुंचते ही हितेंद्र ने केस दर्ज करा दिया। 

अब थाना पुलिस यह मालूम करने में लगी है कि चश्मा किसने चोरी किया? पुलिस सूत्रों का कहना है कि इसके लिए बुढ़ान सैय्यद में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी गई है।

पिछले साल गुम हुआ था कुत्ता

सांसद रामशंकर कठेरिया का कुत्ता पिछले साल गुम हुआ था। इसकी तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई थी। दो दिन बाद कुत्ता मिल गया था। सपा सरकार में मंत्री रहे आजम खां की रामपुर से भैंस चोरी होने का मामला भी काफी सुर्खियों में रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed