फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra police received many calls about coronavirus update

'एसपी सिटी सर ! पड़ोसी खांस रहा है... पुलिस भेजो', ऐसी शिकायतों के एक दिन में 300 कॉल

Sun, 22 Mar 2020 12:26 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 22 Mar 2020 12:26 AM IST
सार

शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम से लेकर अधिकारियों के सीयूजी नंबर पर आईं 300 से ज्यादा कॉल

विज्ञापन
agra police received many calls about coronavirus update
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसपी सिटी सर! हमारा पड़ोसी खांस रहा है। ऐसा लग रहा है कि वो बीमार है। कृपया करके चिकित्सकों की टीम को भेजकर चेकअप कराएं। वो कहीं कोरोना वायरस से संक्रमित तो नहीं है। आगरा में पुलिस कंट्रोल रूम से लेकर अधिकारियों के सीयूजी नंबर पर शनिवार को कुछ इसी तरह के 300 से ज्यादा कॉल आए।
विज्ञापन


पुलिस मदद के लिए कंट्रोल रूम का 112 नंबर है। वहीं थानाध्यक्ष से लेकर एसपी सिटी और एसएसपी के सीयूजी नंबर हैं। कंट्रोल रूम से लेकर अधिकारियों तक को लोग कॉल कर रहे हैं। 
विज्ञापन


कोई कह रहा है कि हमारे इलाके में मरीज हैं। उसका चेकअप करा लो। कोई कह रहा है कि होटल और रेस्टोरेंट में भीड़ इकट्ठा हो रही है। इसे रोका जाना चाहिए। 

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि अकेले उनके पास 20 से 25 कॉल कोरोना वायरस मरीज की आशंका जताते हुए चेकअप कराने के आ चुके हैं। अन्य अधिकारियों के पास भी आए हैं। कंट्रोल रूम पर तो सबसे ज्यादा यही शिकायतें हैं।

इन जगहों पर पुलिस टीम को भेजा गया। संदिग्धों से डाक्टरों की टीम से पूछताछ कराई गई। अच्छी बात यह है कि लोग जागरूक हैं। शिकायत करने वालों को हेल्पलाइन नंबर और कोरोना कंट्रोल रूम नंबर की जानकारी दी जा रही है। 

अफवाहों से बचें

खंदौली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के होने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग और रैपिड रिस्पांस टीम गांव पहुंच गई। लेकिन, गांव में ऐसा कोई व्यक्ति के नहीं मिलने पर टीम ने राहत की सांस ली। सूचना अफवाह निकली।

कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति की अफवाह फैलाने का खंदौली में यह दूसरा मामला है। 20 मार्च को भी अफवाह फैलाई गई थी, लेकिन टीम ने जांच की तो स्थिति सामने आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed