फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Ig Plans For Traffic Jam

व्यवस्था: आगरा की सड़कों पर जाम से निजात दिलाएगा 'ट्रैफिक फ्लाइंग स्क्वैड', व्हाट्सएप ग्रुप बनेगा

Wed, 06 Oct 2021 12:50 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 06 Oct 2021 12:50 PM IST
सार

आईजी नवीन अरोरा ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार को 27 सितंबर से विशेष अभियान शुरू किया था। उन्होंने शहर में अलग-अलग स्थानों पर भ्रमण करने के बाद ट्रैफिक पुलिस के संशाधनों की स्थिति देखी। ट्रैफिक पुलिस और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करके पांच उप समिति गठित की थीं। 

विज्ञापन
Agra Police Ig Plans For Traffic Jam
आगरा: आईजी नवीन अरोरा व अन्य पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जाम लगा है। ट्रैफिक धीमी गति से चल रहा है। हादसे के बाद वाहन फंसा हुआ है। रास्ते से निकलने में दिक्कत हो रही है। अब जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक फ्लाइंग स्क्वायड पहुंचेगा। प्रशिक्षित पुलिसकर्मी ना सिर्फ ट्रैफिक का संचालन कर जाम खुलवांगे, बल्कि समस्या का निदान भी करेंगे। पुलिस लाइन में आयोजित विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में आईजी नवीन अरोरा ने दो फ्लाइंग स्क्वायड का गठन किया है। इसमें एक टीआई और चार सिपाही रहेंगे। 

विज्ञापन


आईजी नवीन अरोरा ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार को 27 सितंबर से विशेष अभियान शुरू किया था। उन्होंने शहर में अलग-अलग स्थानों पर भ्रमण करने के बाद ट्रैफिक पुलिस के संशाधनों की स्थिति देखी। ट्रैफिक पुलिस और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करके पांच उप समिति गठित की थीं। मंगलवार को आईजी ने पुलिस लाइन में आगरा विकास प्राधिकरण, नगर निगम, सेतु निगम, आगरा मेट्रो परियोजना, लोक निर्माण विभाग, जल निगम, रोडवेज, आरटीओ, टोरंट, एनएचएआई और जल संस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें बेहतर यातायात के लिए सुझाव लिए।  
विज्ञापन


समन्वय जरूरी, समय सीमा पर पूरे करें कार्य
आईजी ने बताया कि शहर में जगह-जगह निर्माण कार्य चल रहा है। इससे जाम की स्थिति पैदा होती है। कई बार समय पर कार्य नहीं हो पाता है। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से कहा गया है कि वह अपने निर्माण कार्य की समय सीमा तय करें। इस अंतराल में ही कार्य पूरा हो जाना चाहिए, जो भी कार्य कराएं उस दौरान ट्रैफिक अवरुद्ध न हो उसके लिए उचित इंतजाम किए जाने चाहिए। पुलिस में कर्मचारियों की कमी को देखते हुए खुद ही अपने वालंटियर को तैनात करें, जिससे लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्हाट्सएप ग्रुप पर विभागीय अधिकारी और कर्मचारी साझा करेंगे जानकारी
आईजी जी ने बताया कि दो ट्रैफिक फ्लाइंग स्क्वाड गठित किए गए हैं। एक स्क्वैड में एक टीआई, एक एचसीपी और तीन कांस्टेबल रहेंगे। जाम लगने की जानकारी होने पर ये स्क्वैड मौके पर जाएंगे और जाम खुलवाएंगे। व्हाट्सएप पर एक ग्रुप बनाया जाएगा। इसमें सभी विभाग के अधिकारी जोड़े जाएंगे। एसपी सिटी और एसपी ट्रैफिक इसके एडमिन रहेंगे। सड़कों पर निर्माण कार्य शुरू करने से दो दिन पहले इस ग्रुप पर ही जानकारी देनी होगी। इसमें सभी अपनी-अपनी जानकारी साझा करेंगे। पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में एसएसपी मुनिराज, एसपी सिटी विकास कुमार, एसपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। 

निर्माण कार्य को लेकर यह दिए गए सुझाव
सड़कों पर निर्माण कार्य कराने से पहले मानक पूरे करने होंगे। प्रोजेक्ट समाप्ति की तिथि पहले से ही तय होगी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सड़क से मलबा भी हटाना होगा। निर्माण स्थल से 50 मीटर पहले बोर्ड लगाकर लोगों को कार्य से संबंधित जानकारी दी जाएगी, जिससे उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। सड़क पर किसी तरह का भी निर्माण कार्य के समय टिनशेड लगाए जाएंगे। धूल न उड़े उनके लिए पानी का छिड़काव भी करना होगा। -शहर के कुछ चौराहों पर डिवाइडर छोटे करने से लेकर अनावश्यक लगे खंभे हटाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

ये भी पढ़ें...
आगरा: सपा राष्ट्रीय महासचिव सहित 31 नामजद और सौ अज्ञात पर दर्ज हुआ मुकदमा, प्रदर्शन में हुआ था लाठीचार्ज

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed