हेल्पलाइन नंबर जारी: आगरा में ऑक्सीजन-दवाओं की कालाबाजारी रोकेगी पुलिस, यहां दर्ज कराएं शिकायत
पुलिस प्रशासन के पास रोजाना शिकायत पहुंच रही हैं। इसको देखते हुए एसएसपी मुनिराज जी ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी करके कोविड एंटी ब्लैक मार्केटिंग स्क्वैड का गठन किया है,
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में कोरोना से जंग लड़ रहे मरीजों को जरूरी दवाओं से लेकर ऑक्सीजन सिलिंडर की मारामारी का सामना करना पड़ रहा है। इनकी कालाबाजारी कर अधिक दाम में बेचे जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन के पास रोजाना शिकायत पहुंच रही हैं।
इसको देखते हुए एसएसपी मुनिराज जी ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी करके कोविड एंटी ब्लैक मार्केटिंग स्क्वैड का गठन किया है, जो न सिर्फ लोगों को जरूरी दवा और ऑक्सीजन दिलाने में मदद करेगा, बल्कि कालाबाजारी करने वालों पर भी कार्रवाई करेगा।
एसएसपी मुनिराज जी के मुताबिक, वैक्सीन पंजीकरण, ऑक्सीजन सिलिंडर, रेमडेसिविर इंजेक्शन, फेबिफ्लू आदि दवाओं के नाम पर अगर, कोई धोखाधड़ी करता है, अधिक दाम की वसूली करता है तो लोग अपनी शिकायत नंबर 7839003386 पर दर्ज करा सकते हैं। इस नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज भी किया जा सकता है। इसके अलावा आगरा पुलिस के ट्विटर एकाउंट @agrapolice पर ट्वीट करके भी जानकारी दी जा सकेगी।
एसपी पूर्वी के. वेकंट अशोक के निर्देशन में कोविड एंटी ब्लैक मार्केटिंग स्क्वैड काम करेगा। शिकायत करने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। जो लोग शिकायत करेंगे, उन्हें दवा, ऑक्सीजन भी उचित दर पर दिलाई जाएगी। जो लोग कालाबाजारी में संलिप्त होंगे, उनके खिलाफ जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अस्पताल में कर्मचारी करा सकेंगे जांच, ऑक्सीजन की भी सुविधा
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि पुलिस अस्पताल में कोविड 19 परीक्षण केंद्र बनाया गया है। यहां पर ट्रायल के तौर पर शुरुआत में पुलिसकर्मी और उनके परिजनों के लिए व्यवस्था की गई है। वो अपनी जांच करा सकेंगे। कोविड संबंधी किसी सहायता के लिए 18001805145 कॉल करके जानकारी ली जा सकती है। इसके अलावा पुलिस लाइन में ऑक्सीजन बैंक भी बना दिया गया है। हालांकि यह भी शुरूआत में पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के लिए ही है। यहां पर खाली सिलिंडर लाने पर भरा सिलिंडर दिया जाएगा। इसके लिए डॉक्टर का पर्चा और आधार कार्ड होना आवश्यक होगा।
बेरहमी: पत्नी को साथ न भेजने पर उठाया खौफनाक कदम, मासूम साले की पत्थर मारकर हत्या
व्यवस्था: प्रशासन ने तय किए एंबुलेस के रेट, वसूली पर यहां करें शिकायत, डीएम ने दिए निर्देश