फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Harassing Man Who Not Corona Positive

शिकायतः कोरोना पॉजीटिव के हमनाम को परेशान कर रही पुलिस

Sun, 24 May 2020 03:21 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 24 May 2020 03:21 PM IST
सार

  • मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत
  • लॉकडाउन में घर से बाहर नहीं जा रहा पीड़ित

विज्ञापन
Agra Police Harassing Man Who Not Corona Positive
आगरा का हॉटस्पॉट क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नाई की मंडी स्थित बड़ा गालिबपुरा के रियाजुद्दीन का दावा है कि उसका कोरोना टेस्ट नहीं हुआ है। इसके बावजूद पुलिस और कोविड कंट्रोल रूम से फोन करके उसे कोरोना पॉजिटिव बताया जा रहा है। उसने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। इसमें कहा है कि सही नाम और पते के व्यक्ति को ढूंढने के बजाय उसे परेशान किया जा रहा है। 
विज्ञापन


नाई की मंडी स्थित बड़ा गालिबपुरा निवासी रियाजुद्दीन पुत्र सिराजुद्दीन की फतेहाबाद रोड पर जूते के मैटेरियल की दुकान है। वह थाना नाई की मंडी के सामने रहते हैं। लॉकडाउन में घर से बाहर नहीं जा रहे हैं। चार दिन पहले एक सिपाही घर पर आया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: लॉकडाउन का असर: साफ हुई हवा...खिल उठा ताजमहल, स्वच्छ हुआ यमुना का जल
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने मोबाइल नंबर पूछा। कहा कि इंस्पेक्टर साहब मंगवा रहे हैं। इस पर नंबर दे दिया। कुछ देर बाद इंस्पेक्टर का फोन आया। कहा कि तुम कोरोना पॉजीटिव हो। तुम्हें आइसोलेशन में ले जाने के लिए टीम आएगी। परिवार के लोगों को क्वांरटीन किया जाएगा। 

इस पर रियाजुद्दीन ने कहा कि उसका कभी कोई टेस्ट नहीं हुआ। परिवार के लोगों के पास भी स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं आई। इसके बावजूद उसे कोरोना पॉजीटिव क्यों कहा जा रहा है। इस पर इंस्पेक्टर ने फोन काट दिया। अगले दिन कोविड-19 कंट्रोल रूम से कॉल आया। 

रियाजुद्दीन ने कहा कि उसके पास गलत फोन किया जा रहा है। उसकी तबीयत खराब नहीं है। उसका कभी कोई टेस्ट भी नहीं हुआ है। अगले दिन फिर सिपाही आए। घर परिवार के सदस्यों के नाम लेकर चले गए। 

शुक्रवार को फिर से पुलिस का फोन आया। इस पर टीम के आने के बारे में पूछा। तब भी रियाजुद्दीन जांच कराने को कहा। बाद में सीएम पोर्टल पर शिकायत की। इसमें हमनाम की वजह से परेशान किए जाने की बात कही। शनिवार को कंट्रोल रूम से फोन पर रियाजुद्दीन से मामले की जानकारी ली गई है। 

क्षेत्राधिकारी कोतवाली चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि अस्पताल से जानकारी मांगी गई थी। इस पर पुलिस गई थी। पुलिस ने आइसोलेशन में भेजने के लिए कोई कॉल नहीं किया। युवक का कोरोना टेस्ट भी नहीं हुआ है। कॉल कोविड कंट्रोल रूम से किए गए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed