फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police freezes 223 bank accounts of cyber criminals

आगरा: साइबर अपराधियों पर शिकंजा, पुलिस ने चार महीने में फ्रीज कराए 223 खाते

Tue, 21 Dec 2021 03:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Dec 2021 03:46 PM IST
सार

पुलिस ने जिन खातों को फ्रीज कराया है, वह  बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और हरियाणा की बैंकों में खुले हैं। साइबर अपराधी इन खातों में रकम ट्रांसफर तुरंत निकाल लेते थे। 

विज्ञापन
Agra Police freezes 223 bank accounts of cyber criminals
साइबर क्राइम (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

आगरा जोन में साइबर अपराध के मामले रोजाना आ रहे हैं। पुलिस की जांच में पता चला कि साइबर अपराधी बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और हरियाणा की बैंकों के खातों का इस्तेमाल कर रहे हैं। चार महीने में ऐसे 223 खाते फ्रीज कराए जा चुके हैं। सौ से ज्यादा की रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।

विज्ञापन

एडीजी जोन राजीव कृष्ण के मुताबिक, साइबर अपराधी खातों में रकम ट्रांसफर करते हैं। ये खाते या तो वो फर्जी आईडी से खोलते हैं, या फिर खाते किराये पर लेते हैं। रकम ट्रांसफर करने के कुछ मिनट बाद ही निकाल भी ली जाती है। झारखंड, बिहार और हरियाणा के मेवात का गैंग वारदात कर रहा है। पुलिस ने चार महीने में झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और हरियाणा की बैंकों के 227 खातों को फ्रीज कराया है।
विज्ञापन

चिकित्सक के खाते से निकले 73 लाख रुपये
कुछ दिन पहले ही दयालबाग के प्रेम नगर निवासी डॉ. अरुण कुमार गुप्ता के दो खातों से 73 लाख रुपये निकालने के लिए बिहार की बैंकों के 34 खातों का प्रयोग साइबर अपराधियों ने किया। पुलिस को खातों की जानकारी मिल गई है। पुलिस अब खाताधारकों की पूरी डिटेल निकलवा रही है। डिटेल मिलने पर खाताधारकों से पूछताछ की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed