फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra police eyes on gulf country's tourist

इस्राइल पीएम के ताजमहल दौरे के मद्देनजर इन देशों के सैलानियों पर खुफिया नजर

Mon, 15 Jan 2018 10:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 15 Jan 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
agra police eyes on gulf country's tourist
israel pm in india - फोटो : pti
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू 16 जनवरी को पत्नी सारा के साथ ताजमहल का दीदार करने आ रहे हैं। ताजमहल के पास ताजगंज में जिन होटलों, इमारतों की छतें सटी हुई हैं, वहां रविवार रात से ही पुलिस तैनात कर दी गईं हैं।
विज्ञापन


वहीं एयरपोर्ट से लेकर ताजमहल तक इस्राइली प्रधानमंत्री जिस रूट से निकलेंगे, उस रूट के होटल, ढाबों, दुकानों की चेकिंग की जा रही है। ताजगंज के होटलों में ठहरे सैलानियों पर खुफिया निगाह रखी जा रही है। 
विज्ञापन


मंगलवार को ताजमहल का दीदार करने आ रहे इस्राइल के प्रधानमंत्री के आगमन से पहले इंटेलीजेंस ब्यूरो से लेकर स्थानीय एलआईयू ने ताजगंज में डेरा जमा लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने किया निरीक्षण 

ताजगंज के होटलों के साथ प्रमुख होटलों में ठहरे जार्डन, सीरिया, लेबनान, ईरान, इराक, इजिप्ट, सऊदी अरब के पर्यटकों की जानकारी जुटाई गई है। 

इन देशों के साथ कुछ अन्य खाड़ी देशों के सैलानियों पर भी खुफिया निगाह रखी जा रही है। एसएसपी अमित पाठक ने रविवार शाम को ताजगंज का निरीक्षण किया। 

शिल्पग्राम से लेकर दशहरा घाट, पूर्वी गेट, दक्षिणी गेट की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ताजगंज में ताज से सटी इमारतों की छतों पर फोर्स तैनात करने के निर्देश दिए। 

एसपी ‌अमित पाठक ने बताया कि इस्राइल के प्रधानमंत्री एयरपोर्ट से ताजमहल तक जिस रूट से जाएंगे, उस पूरे रूट की चेकिंग चल रही है। 27 थानों का फोर्स लगाया गया है। ताजगंज में होटलों से लेकर ढाबों, दुकानों की चेकिंग चल रही है। यहां छतों पर पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed