फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Encounter With Mining Mafia Near Rajasthan Border

बेखौफ माफिया: आगरा पुलिस की अवैध खनन करने वालों से मुठभेड़, चार ट्रैक्टर पकड़े

Mon, 24 May 2021 04:03 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 24 May 2021 04:03 PM IST
सार

थाना खेरागढ़ के इंस्पेक्टर बलवान सिंह ने बताया कि रविवार की शाम राजस्थान से अवैध खनन की बालू लेकर ट्रैक्टर ट्रॉलियों के आने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने बसई गांव के समीप घेराबंदी की। पुलिस को देख खननकर्ताओं ने फायरिंग कर दी। 

विज्ञापन
Agra Police Encounter With Mining Mafia Near Rajasthan Border
बालू की ट्रॉली का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के ओर से अवैध खनन कर बालू लेकर आए गए खननकर्ताओं से रविवार की शाम खेरागढ़ के बसई गांव के समीप मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां दागी गईं। इसके बाद खननकर्ता ट्रैक्टर ट्रॉलियां छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने बालूभरी चार ट्रैक्टर ट्रॉलियां कब्जे में ले ली हैं। 
विज्ञापन


थाना खेरागढ़ के इंस्पेक्टर बलवान सिंह ने बताया कि रविवार की शाम राजस्थान से अवैध खनन की बालू लेकर ट्रैक्टर ट्रॉलियों के आने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने बसई गांव के समीप घेराबंदी की। पुलिस को देख खननकर्ताओं ने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने भी जवाब में गोलियां दागीं। ताबड़तोड़ फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। वहीं सूचना पर थाना सैंया पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद खननकर्ता दो ट्रैक्टर व चार ट्रॉली छोड़कर भाग गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। खबर लिखे जाने तक दोनों थानों की पुलिस राजस्थान सीमा पर कांबिंग कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed