{"_id":"5a7c73854f1c1b8e238b767e","slug":"agra-police-detained-two-man-for-misbehaving-woman","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वैलेंटाइन वीक में दो मनचलों के सिर से पुलिस ने उतारा प्यार का बुखार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैलेंटाइन वीक में दो मनचलों के सिर से पुलिस ने उतारा प्यार का बुखार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 09 Feb 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
up police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेलेंटाइन वीक में दो युवकों के सिर चढ़ा प्यार का बुखार पुलिस ने उतार दिया। दोनों को हवालात की हवा खानी पड़ी। एक तो शादीशुदा महिला के साथ रहने की जिद कर रहा था।
दूसरा भी शादीशुदा महिला की जिंदगी में जहर घोल रहा था। परिवार के समझाने पर भी दोनों मान नहीं रहे थे। पुलिस ने सख्ती से समझाया, तब समझ में आया।
जगदीशपुरा क्षेत्र का रहने वाला युवक मोहल्ले में ही रहने वाली एक महिला से एकतरफा प्यार करता है। महिला के बच्चे हैं। वेलेंटाइन वीक में वह उससे शादी की जिद करने लगा। इसकी जानकारी परिवारीजनों को भी हो गई। घरवालों ने उसे रोका।

fighting couple
इस पर युवक ने जान देने की धमकी दी। झगड़ा भी शुरू कर दिया। गुरुवार सुबह घर में परिवारीजनों से झगड़ा शुरू कर दिया। इस पर घरवालों ने पुलिस बुला ली। पुलिस उसे थाने लेकर आई। हवालात में डाल दिया।
थाने में पुलिस और परिवारीजनों ने उसे समझाया। इसके बाद ही युवक को अपनी गलती का अहसास हुआ। परिवारीजनों ने अपनी शिकायत वापस ले ली। युवक को मां-बाप के साथ घर भेज दिया गया।

पति-पत्नी के बीच ‘वो’ ने डाली दरार
valentine day
जगदीशपुरा क्षेत्र का रहने वाला युवक गाड़ी चालक है। उसकी शादी को दस साल से ज्यादा हो गए हैं। छह महीने पहले चालक की दोस्ती एक महिला से हो गई। महिला के पति की मौत हो चुकी है। चालक के महिला से प्रेम संबंध हो गए। इसकी भनक उसकी पत्नी को भी हो गई। दो दिन से चालक महिला को घर लाने की जिद पर अड़ा है।
पत्नी से कहा कि वह दोनों को साथ रखेगा। इस पर विवाद होने लगा। बुधवार रात को युवक घर आया। उसने घर में आग लगा दी। पत्नी के शोर मचाने पर लोगों के आने पर भाग निकला। गुरुवार को युवक घर पहुंचा। उसने तोड़फोड़ शुरू कर दी। मां और पत्नी को पीटा। इस पर पत्नी ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस पति को पकड़कर थाने पर ले गई। उसके हंगामा करने पर हवालात में बंद कर दिया। उधर, महिला को भी बुला लिया गया। महिला का कहना था कि वह युवक के साथ नहीं रहना चाहती है। वह खुद ही उसके पीछे पड़ा है। पुलिस का कहना है कि मामले में किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।