फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police could not find killer in 18 months crime scene recreated

रहस्य बनी मौत: 18 महीने में आगरा पुलिस नहीं ढूंढ पाई 'कातिल', रीक्रिएट किया गया क्राइम सीन, मिली थी अधजली लाश

Fri, 02 Sep 2022 09:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 02 Sep 2022 09:41 AM IST
सार

यमुना एक्सप्रेसवे के खंदौली टोल के पास 18 महीने पहले एक महिला का शव मिला था। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को जलाने की कोशिश की गई थी।

विज्ञापन
Agra Police could not find killer in 18 months crime scene recreated
death demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा में थाना खंदौली क्षेत्र अंगर्तग यमुना एक्सप्रेसवे पर पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर टोल प्लाजा के समीप एक महिला की हत्या कर दी गई थी। पहचान छुपाने के लिए शव को जलाया गया। उसका सर्विस रोड के किनारे बने नाले के पास शव मिला। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस आसपास के जिलों में भी गई थी। पोस्टर भी चस्पा कराए थे, लेकिन कोई फायदा नहीं निकला। वहीं हत्या की इस गुत्थी को सुलझाने के लिए अब पुलिस ने क्राइम सीन रिक्रिएट किया है। 

विज्ञापन

18 महीने बाद भी पुलिस खाली हाथ 

यमुना एक्सप्रेसवे के खंदौली टोल के पास 18 महीने पहले एक महिला का शव मिला था। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को जलाने की कोशिश की गई थी। हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए फॉरेंसिक टीम ने क्राइम सीन दोहराया। हालांकि कुछ खास हासिल नहीं हुआ। 

विज्ञापन

झाड़ियों में मिली थी लाश 

महिला का अधजला शव एक्सप्रेसवे के किनारे झाड़ियों में मिला था। तमाम प्रयास के बाद भी पुलिस उसकी शिनाख्त नहीं करा सकी। पुलिस आसपास के जिलों में भी गई थी। पोस्टर भी चस्पा कराए थे। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से कई संदिग्धों के नंबर निकाले। उनके घर गई लेकिन सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

दस मीटर दूर चूड़ियां टूटी मिलीं थी

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास छानबीन की थी। दस मीटर की दूरी पर चूड़ियां टूटी मिलीं। इससे आशंका थी कि महिला को किसी बहाने से लाया गया। इसके बाद उसकी हत्या करने का प्रयास किया गया। महिला ने विरोध किया होगा। इस दौरान चूड़ियां टूट गईं। हालांकि पुलिस का यह भी कहना था कि महिला के शव को लाने में भी चूड़ियां टूट सकती हैं।

पुलिस को फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

 विधि विज्ञान प्रयोगशाला (फॉरेंसिक) की टीम दो दिन पहले एक्सप्रेसवे पर पहुंची। पुतले को गिराकर देखा गया। इसमें पता किया गया कि महिला को एक्सप्रेसवे से फेंका गया या फिर पैदल ही लाकर डाला गया। अब पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार है। थाना खंदारी के प्रभारी का कहना है कि रिपोर्ट के बाद ही आगे की स्थिति साफ होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed