फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police bust prostitution racket caught 13 girls crime news

राजस्थान से आगरा लाकर कराया 'गंदा काम', लड़कियों सहित तीन युवक पुलिस ने पकड़े

Mon, 05 Aug 2019 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 05 Aug 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Agra Police bust prostitution racket caught 13 girls crime news
उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी
थाना ताजगंज क्षेत्र के बसई में रविवार शाम को पुलिस ने एक मकान में छापा मारकर देह व्यापार में लिप्त 13 कॉलगर्ल, दो संचालिका और तीन ग्राहकों को पकड़ लिया। युवतियां आगरा के अलावा राजस्थान के जिलों की रहने वाली हैं। काफी समय से यहां रह रही थीं। पुलिस ने इलाहाबाद की फ्रीडम फर्म संस्था की सूचना पर छापा मारा।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी सदर विकास जायसवाल ने बताया कि मकान में देह व्यापार की सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई की गई। पकड़ी गईं युवतियों में छह राजस्थान के मनिया, बूंदी, टोंक की रहने वाली हैं, जबकि अन्य सात आगरा के अलग-अलग इलाकों की हैं। रुपयों का लालच देकर उनको बुलाया जाता था।
विज्ञापन


दो संचालिका से पूछताछ में पता चला है कि उन्होंने युवतियों को एक महीने पहले बुलाया था। संचालिका उनसे कमीशन लेती थीं। सीओ ने बताया कि मामले में अनैतिक देह व्यापार अधिनिय में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के छापे से बसई इलाके में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग मकान के बाहर जुट गए। पुलिस कई वाहन भी लेकर गई थी, जिससे युवतियों को थाने लाया गया। टीम में शामिल संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों के मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिए थे।

कई मकान में देह व्यापार की थी सूचना
टीम में शामिल महफूज संस्था के समन्वयक नरेश पारस ने बताया कि बसई में कई घरों में देह व्यापार की जानकारी मिली थी। फ्रीडम फर्म संस्था के सदस्य तकरीबन एक महीने पहले आगरा आए थे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया। मकान की कई दिन से रेकी की जा रही थी।

इसके बाद मौका देखकर छापा मारा गया है। सूचना सही निकली। एक संचालिका मुंबई की रहने वाली है। यह उसका पुश्तैनी मकान है। वह हाल ही में मकान की मरम्मत कराने के लिए आगरा आई थी। वहीं दूसरी संचालिका मकान में रहने वाली युवतियों के लिए खाना बनाने का काम करती थी। दोनों युवतियों से कमीशन भी लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed