{"_id":"5e331f238ebc3e4b39636387","slug":"agra-police-arrests-lapka-from-tajmahal-after-tourist-complaint","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल पर 'लपकागिरी', पर्यटकों से वसूली की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई, नौ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल पर 'लपकागिरी', पर्यटकों से वसूली की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई, नौ गिरफ्तार
Fri, 31 Jan 2020 12:02 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल के आसपास लपकों पर रोक नहीं लग पा रही है। दिल्ली के पर्यटकों से लपकों ने अवैध वसूली की कोशिश की। पर्यटकों ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने अभियान चलाया। इसके बाद नौ लपकों को पकड़ लिया गया। नई दिल्ली निवासी अनूप और दिनेश ने पुलिस से शिकायत की थी कि ताजमहल के आसपास कुछ लोग पर्यटकों से वसूली कर रहे हैं।
यह लपके थे। इस पर पुलिस ने लपकों की धरपकड़ का अभियान चलाया। इसके बाद नौ लपकों को ताजमहल की पश्चिमी गेट पार्किंग के पास से पकड़ लिया गया। ताजगंज के तेलीपाड़ा निवासी सोनू, तुलसी चबूतरा निवासी राहुल राठौर, रवि शर्मा, लक्ष्मीपुरम निवासी रोहित, बालूगंज निवासी अजय चौहान, रूई की मंडी निवासी अकबर खान, ताजगंज निवासी राशिद, नवादा निवासी दीपक और गिरधारी हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनके पास काम की अनुमति नहीं है।

कई बार चला अभियान, नहीं रुके लपके
ताजमहल के आसपास लपके कई बार पर्यटकों से धोखाधड़ी कर चुके हैं। कई बार मुकदमे भी दर्ज किए जा चुके हैं। इसके बावजूद लपकों पर कोई रोक नहीं लग पा रही है। एक साल पहले तत्कालीन एसएसपी अमित पाठक ने लपकाशीट बनवाई थी।
इसमें लपकों के परिवार की जानकारी से लेकर उनके मुकदमों का ब्यौरा दर्ज किया गया था। पुलिस ने कुछ दिन अभियान चलाने के बाद इसे बंद कर दिया। इसका नतीजा हुआ कि लपकों के हौसले बुलंद हैं।