फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra police arrested two miscreants for betel nut worth Rs 25 lakh looted in Mumbai

मुंबई में 25 लाख की लूट, आगरा में गिरफ्तारी: पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे पर दबोचे पजेरो सवार दो लुटेरे

Sun, 27 Mar 2022 07:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 27 Mar 2022 07:45 PM IST
सार

दोनों बदमाशों ने एक महीने पहले मुंबई में 25 लाख रुपये की सुपारी से भरा ट्रक लूटा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए हरिद्वार को ठिकाना बनाया। आगरा आने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Agra police arrested two miscreants for betel nut worth Rs 25 lakh looted in Mumbai
पजेरो गाड़ी में सवार थे दोनों बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक महीने पहले मुंबई में 25 लाख रुपये की सुपारी से भरा ट्रक लूटने वाले दो बदमाशों को शनिवार रात आगरा की खंदौली पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे से गिरफ्तार कर लिया। दोनों लूट में इस्तेमाल पजेरो गाड़ी से नोएडा से आगरा की ओर आ रहे थे। बदमाशों को मुंबई क्राइम ब्रांच के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन

 
खंदौली थाना प्रभारी विपिन कुमार गौतम ने बताया कि शनिवार की रात पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि मुंबई से 25 लाख रुपये की सुपारी से भरा ट्रक लूटने वाले पजेरो गाड़ी सवार दो बदमाशों का मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम पीछा कर रही है। 

विज्ञापन

खंदौली पुलिस ने बदमाशों को किया गिरफ्तार

बदमाश यमुना एक्सप्रेसवे से आगरा की ओर आ रहे हैं। इस पर खंदौली पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। नोएडा की तरफ से पजेरो कार आगरा की तरफ आती दिखी। पुलिस ने किसी तरह कार को रोक कर दोनों बदमाशों पकड़ लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अनीस खान निवासी थाना एमएचवी कॉलोनी, पश्चिम, मुंबई और रूपेश सिंह निवासी गोरेगांव ईस्ट, मुंबई हैं। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने साथियों के साथ पजेरो कार से मुंबई में 25 लाख रुपये की सुपारी से भरा ट्रक लूटा था। 

दोनों कार से हरिद्वार चले गए थे, जिसकी सूचना मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम को लग गई थी। वह उनका पीछा कर रही थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए बदमाश आगरा आ रहे थे। लूट के मामले में मुंबई के पालघर स्थित थाना पिल्होर में मुकदमा दर्ज है। दोनों बदमाशों को क्राइम ब्रांच की टीम मुंबई लेकर चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed