फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Arrested Tappebaj Gang Members Crime News

पुलिस ने टप्पेबाजों गैंग के सदस्य गिरफ्तार, अवैध पिस्टल के साथ बड़ी रकम बरामद, ऐसे करते थे वारदात

Wed, 29 Jul 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 29 Jul 2020 12:08 AM IST
सार

थाना एत्माद्दौला पुलिस ने गिरफ्तार किए टप्पेबाज भेजे जेल, लूट भी करते थे 
 

विज्ञापन
Agra Police Arrested Tappebaj Gang Members Crime News
टप्पेबाज गैंग के सदस्यों की जानकारी देते एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में थाना एत्माद्दौला पुलिस के हत्थे चढ़े तीन टप्पेबाज आगरा के अलावा मथुरा और हाथरस में सक्रिय थे। गैंग बैंकों में रुपये निकालने आने वाले लोगों को ज्यादा रकम देने का लालच देकर असली नोटों की कागज की गड्डी थमा देते थे। एटीएम में रुपये निकालने आने वाले लोगों से एटीएम कार्ड भी लूट लेते थे।
विज्ञापन


एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि एत्माद्दौला पुलिस ने शाहदरा पुल से इन बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनमें एटा के जलेसर थाना स्थित नगला नीतन निवासी अर्जुन, हाथरस के थाना सादाबाद निवासी मनोज और नहना उर्फ देवेंद्र गौतम हैं।
विज्ञापन


उनके पास से अवैध पिस्टल, चार कारतूस और 43,500 रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि तीनों हाईवे के आसपास की बैंकों और एटीएम के बाहर सक्रिय रहते। बैंक में लोगों को तीन तरीके से झांसा देकर लूटते। हाल में न्यू आगरा में एक व्यक्ति को कागज की गड्डी देकर चले गए थे। एक महिला के कंगन उतरवा लिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हत्या में जेल जा चुके हैं अर्जुन और नहना  
पुलिस ने बताया कि अर्जुन पर नौ मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हाथरस के सहपऊ में हत्या, जानलेवा हमला, जलेसर में तीन, एत्माद्दौला में दो और न्यू आगरा में दो मुकदमे दर्ज हैं। नहना पर सात मुकदमे दर्ज हैं। थाना सहपऊ में हत्या सहित तीन, थाना एत्माद्दौला और न्यू आगरा में दो-दो मुकदमे दर्ज हैं। मनोज पर पांच मुकदमे दर्ज हैं।   

इस तरह करते वारदात 

1. बैंकों के बाहर सक्रिय रहते हैं। ग्रामीण इलाकों से आने वालों से कहते हैं कि उनका खाता बैंक में नहीं है। इसलिए रकम नहीं जमा कर पा रहे हैं। मगर, रकम जमा करना जरूरी है। गैंग का दूसरा सदस्य रुपये लेने आने का ड्रामा करता। आधी रकम ले जाने को तैयार हो जाते। गड्डी में केवल ऊपर ही रुपये हैं, इसका जब तक व्यक्ति को पता चलता भाग जाते।  

2. लोगों को बैंक के बाहर नोट देने के बहाने ले आते हैं। इसके बाद गड्डी छीनकर फरार हो जाते हैं। लोग शोर मचाते हैं, तब तक दूर जा चुके होते हैं। 

3. एटीएम में रुपये निकालने आने वाले लोगों को मदद का झांसा देते हैं। कई बार लोग मना करते हैं तो पिस्टल तानकर एटीएम कार्ड का पिन पूछकर रुपये निकाल लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed