फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Arrested Hemp With One Smuggler Going Andhra To Delhi

चेकिंग में कैंटर चालक कूदकर भागा, फल-सब्जी की खाली क्रेटों के बीच पुलिस को मिला नशे का बड़ा जखीरा

Mon, 21 Dec 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 21 Dec 2020 12:06 AM IST
सार

  • तमंचे समेत एक तस्कर गिरफ्तार
  • कैंटर चालक कूद कर भागा

विज्ञापन
Agra Police Arrested Hemp With One Smuggler Going Andhra To Delhi
गांजा के साथ तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाहन चेकिंग के दौरान रविवार की शाम पुलिस ने आंध्रप्रदेश के ईस्ट गोदावरी से दिल्ली भेजी जा रही 17.35 लाख रुपये कीमत के गांजे की खेप पकड़ी। एक तस्कर वेस्ट दिल्ली के किरारी सुलेमान नगर निवासी संतोष कुमार पुत्र गणेश कुमार सिंह भी तमंचे समेत गिरफ्तार किया गया है। जबकि कैंटर चालक मोनू निवासी कोरथ, जैतपुर भाग निकला। 
विज्ञापन



जैतपुर थाने के एसओ योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि रविवार शाम करीब सात बजे  कस्बे में एसआई मयंक चौधरी, सिपाही विनोद कुमार, राकेश कुमार के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे। तभी एक कैंटर को रोकने पर चालक कूदकर भाग गया। शक होने पर कैंटर की जांच की गई, तो फल सब्जी की खाली क्रेटों के बीच 7 बोरी रखी थीं। खोलने पर इसमें गांजा निकला।
विज्ञापन



पुलिस ने तमंचे समेत किरारी सुलेमान नगर, दिल्ली के गणेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि आंध्रप्रदेश के ईस्ट गोदावरी से दिल्ली ले जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक बरामद 173.5 किलोग्राम गांजे की कीमत करीब 17.35 लाख रुपये है। छानबीन में पता चला है कि कैंटर आईएमटी मानेसर गुरुग्राम के बीरबल दास पुत्र विमल दास का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed