फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra players dominate the state gymnastics championship

Agra News: प्रदेशीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में आगरा के खिलाड़ियों का दबदबा

Wed, 05 Nov 2025 02:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Agra players dominate the state gymnastics championship
प्रदेशीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप 
आगरा। प्रयागराज खेलगांव पब्लिक स्कूल में 1 से 3 नवंबर तक आयोजित 42वीं उत्तर प्रदेश प्रदेशीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में आगरा के बालक एवं बालिकाओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त किए।
विज्ञापन


बालक वर्ग में अंडर- 17 में विकास यादव ने पैरेलल बार पर प्रथम स्थान प्राप्त किया, स्टिल रिंग्स, फ्लोर एक्सरसाइज व हॉरिजॉन्टल बार में कांस्य पदक अर्जित किये और ऑल राउंड चैंपियनशिप में तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर -14 में शबाब अली ने पैरेलल बार पर द्वितीय स्थान, टेबल वॉल्ट व हॉरिजॉन्टल बार पर कांस्य पदक प्राप्त करते हुए राष्ट्रीय चयन भी प्राप्त किया। आशुतोष प्रजापति ने फ्लोर, पोमेल हॉर्स व स्टिल रिंग्स पर कांस्य पदक प्राप्त किये। अंडर- 12 में अर्पित प्रजापति ने पैरेलल बार पर द्वितीय स्थान, फ्लोर, पोमेल हॉर्स, टेबल वॉल्ट पर कांस्य पदक एवं ऑल राउंड चैपियनशिप में तृतीय स्थान प्राप्त किया। विदित कुमार ने हॉरिजॉन्टल बार पर तृतीय स्थान अर्जित किया।
विज्ञापन


अंडर- 10 में मोहम्मद हसीब ने ऑल राउंड चैंपियनशिप में तृतीय स्थान, फ्लोर व पैरेलल पर द्वितीय स्थान व हॉरिजॉन्टल बार व स्टिल रिंग्स पर तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग परिणाम में सीनियर कुमारी खुशी को बैलेंसिंग बीम पर स्वर्ण पदक, अनइवन बार्स पर कांस्य पदक प्राप्त हुआ। अंडर-15 जूनियर में अनन्या चाहर ने फ्लोर व वॉल्टिंग टेबल पर स्वर्ण पदक एवं ऑल राउंड चैंपियनशिप प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्रद्धा यादव ने बैलेंसिंग बीम पर स्वर्ण, अनइवन बार पर रजत ,व्यक्तिगत चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंजलि प्रजापति ने वॉल्टिंग टेबल पर रजत, फ्लोर एक्सरसाइज पर कांस्य प्राप्त किया। अंडर -13 सबजूनियर में अंशिका ने अनइवन बार पर कांस्य, कल्पना ने फ्लोर पर कांस्य व व्यक्तिगत चैंपियनशिप में तृतीय स्थान प्राप्त किया। अनन्या गुप्ता ने फ्लोर एवं वॉल्टिंग टेबल पर रजत तथा व्यक्तिगत चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर -10 बालिका में मिस्टी चौधरी ने वॉल्टिंग टेबल व बैलेंसिंग बीम पर स्वर्ण पदक, व्यक्तिगत चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लौटने पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा, संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल डॉ. मुकेश चंद्र अग्रवाल, क्रीड़ा अधिकारी सविता श्रीवास्तव, कोच राजेश यादव एवं जावेद और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed