फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Petrol Diesel Price Today: Petrol Diesel Price Today Agra Iocl 1st November 2021

महंगाई: आगरा में पेट्रोल-डीजल के साथ सीएनजी के भी दाम बढ़े, व्यावसायिक सिलिंडर पर 266.50 रुपये महंगा

Mon, 01 Nov 2021 03:31 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Nov 2021 03:31 PM IST
सार

दिवाली से पहले पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच महंगाई ने बड़ा झटका दिया है। आगरा में अब सीएनजी और महंगी हो गई है। वहीं व्यावसायिक सिलिंडर पर 266.50 रुपये महंगा हो गया है। 

विज्ञापन
Agra Petrol Diesel Price Today: Petrol Diesel Price Today Agra Iocl 1st November 2021
आगरा: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। सोमवार को पेट्रोल की कीमत में 37 पैसे की वृद्धि हुई। वहीं डीजल पर 38 पैसे बढ़े हैं। ताजनगरी में अब पेट्रोल की नई कीमत 106.34 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.64 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

विज्ञापन


ऐसे बढ़े पेट्रोल के दाम
चार अक्तूबर: 99.19 रुपये 
सात अक्तूबर: 100.02 रुपये
आठ अक्तूबर: 100.31 रुपये
नौ अक्तूबर: 100.60 रुपये
10 अक्तूबर: 100.89 रुपये
11 अक्तूबर: 101.18 रुपये
12 अक्तूबर: 101.18 रुपये
13 अक्तूबर: 101.18 रुपये
14 अक्तूबर: 101.18 रुपये
15 अक्तूबर: 101.87 रुपये
16 अक्तूबर: 102.21 रुपये
17 अक्तूबर: 102.57 रुपये
18 अक्तूबर: 102.57 रुपये
19 अक्तूबर: 102.57 रुपये
20 अक्तूबर: 102.91 रुपये
21 अक्तूबर: 103.25 रुपये 
22 अक्तूबर: 103.59 रुपये
23 अक्तूबर: 103.59 रुपये
25 अक्तूबर: 104.27 रुपये
27 अक्तूबर: 104.27 रुपये
28 अक्तूबर: 104.95 रुपये
29 अक्तूबर: 104.95 रुपये
30 अक्तूबर: 105.63 रुपये
31 अक्तूबर: 105.97 रुपये
1 नवंबर: 106.34 रुपये

सीएनजी हुई महंगी, 2.40 रुपये बढ़े
पेट्रोल-डीजल और गैस सिलिंडर के दामों के साथ सीएनजी भी महंगी हो गई है। रविवार को सीएनजी पर 2.40 रुपये बढ़े हैं। सीएनजी अब आगरा में 70.50 रुपये प्रति किग्रा मिलेगी। अभी तक लोगों को 68.10 रुपये प्रति किग्रा सीएनजी मिल रही थी। ग्रीन गैस प्राइवेट लिमिटेड के विनय कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो गई हैं। 

व्यावसायिक सिलिंडर पर 266.50 रुपये बढ़े
व्यावसायिक सिलिंडर 266.50 रुपये महंगा हो गया है। अब 19 किलो का व्यावसायिक सिलिंडर 2038 रुपये का मिलेगा। अभी तक इसकी कीमत 1771.50 रुपये थी। ऑल इंडिया इंडेन गैस डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के आगरा संभाग के अध्यक्ष विपुल पुरोहित ने बताया सोमवार से नई दर से सिलिंडर लागू हो गई। घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत में फिलहाल कोई इजाफा नहीं हुआ है। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed