फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra people wants to help injured schoolgirl in accident

आगरा की गार्गी की मदद को आगे आए कई लोग, सोशल मीडिया पर कर रहे हैं दुआएं

Sun, 19 Aug 2018 08:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 19 Aug 2018 08:28 AM IST
विज्ञापन
agra people wants to help injured schoolgirl in accident
अस्पताल में भर्ती घायल गार्गी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में नगर निगम के डंपर की चपेट में आकर घायल हुई छात्रा गार्गी शर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे वेंटीलेटर पर रखा गया है। लोग सोशल मीडिया पर उसके लिए दुआएं कर रहे हैं। साथ उसके परिवार की आर्थिक मदद करने की भी अपील कर रहे हैं। 
विज्ञापन


घायल छात्रा के परिवार को आर्थिक मदद देने के लिए शनिवार को बड़ी संख्या में लोग सेंट पैट्रिक्स जूनियर कॉलेज पहुंचे। विद्यालय प्रशासन ने अंदर जाने के लिए गेट नहीं खोला। बताया गया कि विद्यालय की ओर से मदद के लिए किसी को मैसेज नहीं भेजा गया था। लोग गार्गी के परिवार को सीधे मदद दे सकते हैं। 
विज्ञापन


किसी व्यक्ति ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला था कि शनिवार को स्कूल में गार्गी शर्मा के परिवार को आर्थिक सहायक प्रदान करने के लिए धनराशि एकत्रित की जाएगी। स्कूल प्रशासन की ओर से अभिभावकों को मैसेज भेजा गया है। हालांकि सोशल मीडिया पर ही कुछ अभिभावकों ने ऐसा मैसेज प्राप्त न होने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल छात्रा के स्कूल पहुंच लोग

agra people wants to help injured schoolgirl in accident
मदद करने गार्गी के स्कूल पहुंच लोग - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को दोपहर 12 से स्कूल के बाहर लोग पहुंचने लगे। गेट बंद था। लोगों ने अंदर जाने के लिए गेट खुलवाने का प्रयास किया पर मना कर दिया गया। लोगों की संख्या बढ़ने के बाद एक महिला स्टाफ ने बाहर आकर बताया कि स्कूल में धनराशि नहीं एकत्रित की जा रही है। स्कूल की ओर से ऐसा कोई संदेश अभिभावक या किसी को नहीं भेजा गया है। ज्यादा पारदर्शी होगा कि लोग गार्गी शर्मा के परिवार को सीधे मदद दें। 
 
लोगों ने धनराशि एकत्रित की

स्कूल प्रशासन की ओर से मना किए जाने के बाद बाहर एकत्रित लोगों में से सुमित अग्रवाल और विनीत बवानिया ने गार्गी की मदद के लिए लोगों से धनराशि एकत्रित की। दोनों ने परिवार को सहायता राशि पहुंचाने का आश्वासन दिया। कुछ देर में काफी रुपये एकत्रित हो गए। कुछ छात्राएं और अभिभावक भी मदद के लिए पहुंचे। 

आवास विकास सेक्टर सात के संजय दीक्षित ने बताया कि उनके दो बेटे ही हैं। बेटियों से बहुत लगाव है। गार्गी के बारे में समाचार पढ़ने के बाद मदद के लिए सेंट पैट्रिक्स पहुंचे थे। कमला नगर के पंकज अग्रवाल और भानु शर्मा भी मदद के लिए पहुंचे थे। वहीं छात्रा के परिजनों का कहना है कि लोगों की मदद से उन्हें काफी सहारा मिलेगा। वहीं पुलिस ने मामले में आरोपी डंपर के चालक को थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed