फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra people celebrated victory of hockey team in Tokyo Olympics

जश्नः टोक्यो में जीत, ताजनगरी में हुई आतिशबाजी, खिलाड़ी बोले- देश के लिए गर्व के क्षण

Fri, 06 Aug 2021 10:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 Aug 2021 10:07 AM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम और महिला मुक्केबाज को कांस्य पदक मिलने पर आगरा के लोगों ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई। 

विज्ञापन
agra people celebrated victory of hockey team in Tokyo Olympics
आतिशबाजी कर मनाया जीत का जश्न - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम और महिला मुक्केबाज लवलीना के कांस्य पदक जीतने के साथ ही टोक्यो से लेकर ताजनगरी तक लाखों तिरंगे लहरा उठे। आगरा में गुरुवार को कॉलोनियों में सुबह से शाम तक ढोल-नगाड़ों पर लोग झूमे। जीत के जश्न में युवाओं ने बाइकों से तिरंगा हाथ में लेकर फर्राटा भरा। शाम ढलने के साथ ही आतिशबाजी का दौर चला। 

विज्ञापन


हॉकी आगरा की ओर से स्टेडियम से प्रतापपुरा तक विजय जुलूस निकाला गया। इस दौरान जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष राजीव सोई, सचिव संजय गौतम, अमरजीत सिंह, अमिताभ गौतम, सलेश सिंह, प्रकाश नारायण शर्मा, इदरीश खान, राकेश रावत, कुलविंदर सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी में भारत को मिले पदकों की खुशी कॉलोनी के लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाई। युवक-युवतियों ने जमकर नृत्य किया। साथ ही चक दे इंडिया गाने पर लोगों के थिरकने के दौर देर तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्श्वनाथ पंचवटी के लोगों ने भी बच्चों के साथ खुशियां मनाईं। स्वाति मेहंदीरत्ता, चांदनी भोजवानी, सुशील आहूजा, श्याम भोजवानी, श्रवण, अक्षिता, आदित्य, राघव, अदिति, कनिष्का आदि मौजूद रहे।

देश के लिए सुनहरा क्षण
भारतीय टीम के मध्यम गति के गेंदबाज दीपक चाहर ने हॉकी टीम और मुक्केबाज लवलीना को कांस्य पदक को भारत के लिए सुनहरा क्षण बताया है। 

हम किसी से कम नहीं
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य अर्जुन अवार्डी दीप्ती शर्मा का कहना है कि खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से दुनिया में संदेश गया है कि खेलों में भी हम किसी से कम नहीं हैं। 

खेलों में भारत का सिर हुआ ऊंचा
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य और अर्जुन अवार्डी पूनम यादव ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने खेल की दुनिया में भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। उनकी सफलता से ताजनगरी का नाम रोशन कर दिया है। 

आक्रामक खेलने का परिणाम
ओलंपियन हॉकी इंडिया के पूर्व सदस्य और ओलंपियन जगबीर सिंह का कहना है कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम को उसके आक्रामक खेल खेलने का इनाम मिला है। यह पल कभी नहीं भुलाएं जाने वाले पलों में शामिल हो चुके हैं।
 
जीवनभर की तपस्या का फल
ओलंपियन एथलीट विजय सिंह चौहान का कहना है कि ओलंपिक में खेलना और उसके बाद पदक जीतने की खुशी को शब्दों में नहीं कहा जा सकता है। एक खिलाड़ी की जीवन भर की तपस्या का यह परिणाम है। 

युवा खिलाड़ी प्रोत्साहित
ओलंपियन एथलीट अंकित शर्मा भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुश हैं। अंकित कहते हैं कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रहे है। ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ी ने दुनिया में देश का नाम रोशन किया है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed