फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra North Assembly constituency by election news

'आगरा उत्तर' की जनता ने किया जिस पर भरोसा, उसे 5-5 बार बनाया विधायक, ऐसा सियासी इतिहास

Tue, 30 Apr 2019 12:44 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 30 Apr 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
Agra North Assembly constituency by election news
प्रतीकात्मक तस्वीर
आजादी के बाद से अब तक उत्तर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने जिस पर भरोसा किया, उसे एक बार नहीं, बल्कि बार-बार विधायक बनाया। पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश विकल और जगन प्रसाद गर्ग को तो पांच बार विधायक बनाया। वोटरों का भरोसा ऐसा रहा कि अब तक 18 बार हो चुके विधानसभा चुनाव में 12 बार वोटरों ने तीन चेहरों पर ही भरोसा जताया।
विज्ञापन


आगरा उत्तर के बाद आगरा पूर्व और फिर आगरा उत्तर के नाम से चर्चित विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने 1952 से 1967 के चुनाव तक हर बार अपने जनप्रतिनिधि को बदला। 1967 में यहां जनसंघ के उम्मीदवार आरएस अग्रवाल ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस के प्रकाश नारायण गुप्ता को हराया, लेकिन अगले ही चुनाव में प्रकाश नारायण गुप्ता ने जीत दर्ज की। 
विज्ञापन


इस सीट पर भाजपा का खाता खोलने वाले सत्य प्रकाश विकल पहली बार 1985 में विधायक चुने गए, लेकिन वह 1974 में प्रकाश नारायण गुप्ता के और 1980 में ओपी जिंदल के खिलाफ चुनाव लड़े, लेकिन हार गए। अपने तीसरे प्रयास में वह विधानसभा पहुंचे और फिर लगातार पांच बार विधायक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 बार भाजपा, 6 बार कांग्रेस विधायक

आजादी के बाद से अब तक हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 10 बार भाजपा और 6 बार कांग्रेस विधायक चुने गए। एक बार निर्दलीय और एक बार भारतीय जनसंघ के विधायक चुने गए। 

1969 से 1980 तक लगातार चार बार कांग्रेस विधायक रहे, लेकिन उसके बाद 1985 से अब तक इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी का ही कब्जा रहा है। इनमें 13 साल सत्य प्रकाश विकल और 21 साल तक जगन प्रसाद गर्ग इस क्षेत्र की नुमाइंदगी करते रहे।

ये बने एक बार ही विधायक
विधायक  -          चुनाव
बाबूलाल मीतल -   1952
आदिराम सिंघल -   1957
बालोजी अग्रवाल  -  1962
आरएस अग्रवाल  -  1967
सुरेंद्र कालरा  -  1977
ओपी जिंदल   - 1980
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed