फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Nikay Chunav Result BJP victory in five new wards in Agra BSP could not make a dent here

Agra Nikay Chunav Result: पांच नए वार्डों में खिला 'कमल', बसपा नहीं लग सकी सेंध, मुस्लिम वोट खिसके

Sun, 14 May 2023 11:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 14 May 2023 11:30 AM IST
सार

आगरा में पांच नए वार्डों में भाजपा ने जीत दर्ज की। यहां बसपा सेंध नहीं लगा सकी। भाजपा ने 58 वार्डों में जीत दर्ज की है, वहीं मेयर पद पर 50 हजार वोटों की संख्या भी बढ़ी है। 
 

विज्ञापन
Agra Nikay Chunav Result BJP victory in five new wards in Agra BSP could not make a dent here
भाजपा में जीत का जश्न - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा नगर निकाय चुनाव में भाजपा की महापौर प्रत्याशी हेमलता दिवाकर ने रिकाॅर्ड जीत दर्ज की है। बीते साल की तुलना में भाजपा प्रत्याशी को 50 हजार वोट ज्यादा मिले हैं, वहीं 100 में से 58 वार्डों में कमल का फूल खिला है, जिनमें से 5 नए वार्ड हैं, जबकि हाथी जहां की तहां ठहरा रहा। पिछली बार 27 पार्षद बसपा के चुने गए और इस बार भी। समाजवादी पार्टी की साइकिल की रफ्तार इस चुनाव में और धीमी पड़ गई। 5 की जगह पार्टी के केवल 3 पार्षद ही जीत पाए, जबकि मेयर पद पर वोटों की संख्या भी दो हजार कम हो गई। इसी तरह कांग्रेस के वोटों में 11 हजार की कमी इस बार दर्ज की गई।
विज्ञापन


उम्मीद के उलट बसपा का प्रदर्शन इस बार भी खराब रहा। मेयर पद के चुनाव में बसपा और भाजपा के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा था। बीते चुनाव के त्रिकोणीय के उलट इस बार बसपा की डॉ. लता वाल्मीकि और भाजपा की हेमलता दिवाकर में मुकाबला माना जा रहा था, हालांकि बसपा प्रत्याशी महापौर पद के लिए प्रदर्शन नहीं कर पाईं। पार्टी को बीते चुनाव में जो वोट मिले, उनमें महज 16 हजार का इजाफा हुआ, जबकि भाजपा ने 50 हजार वोटर जोड़ लिए, जबकि मतदान का प्रतिशत इस बार कम रहा। बसपा का हाथी वार्डों में भी जहां की तहां खड़ा रहा। एक वार्ड भी नया पार्टी नहीं जीत पाई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें Agra Nikay Chunav Result: बसपा ही दे पाई भाजपा को टक्कर, बाकी सब दल हुए ढेर; जानें किसे मिले कितने वोट
विज्ञापन
विज्ञापन


 

35,243 मुस्लिम वोटों को खींच न पाई बसपा

पिछले निकाय चुनाव में मेयर पद के लिए पूर्व मंत्री रहे चौ. बशीर उतरे थे। उन्हें तब 35,243 वोट मिले थे, लेकिन इस बार मुस्लिम इलाकों में सपा की जगह बसपा को मतदान हुआ, पर आंकड़ों में यह नजर नहीं आया। बीते चुनाव में बसपा को 1.43 लाख वोट मिले थे और इन 35,243 वोटों को मिला दें तो बसपा का आंकड़ा इस बार 1,78,802 हो सकता था, पर इस बार महज 1.59 लाख वोट ही पार्टी हासिल कर पाई। मतदाताओं की संख्या बढ़ने के बाद भी बसपा अपने वोट नहीं बढ़ा सकी। वह भी उस स्थिति में, जब समाजवादी पार्टी के वोटों की संख्या में कमी दर्ज की गई। भाजपा विरोधी मतों में सपा और कांग्रेस के 13 हजार वोटों की कमी के साथ चौ. बशीर के वोटों को मिला लें तो भी बसपा 48 हजार वोटों को अपने साथ नहीं जोड़ पाई। बसपा जोनल काेआर्डिनेटर गोरेलाल के मुताबिक पार्टी परिणामों की समीक्षा करेगी कि आखिर कहां कमी रह गई।

ये भी पढ़ें Agra Nikay Chunav Result: कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी की जमानत जब्त, हजारों में ही सिमट गए वोट
 

7 मुस्लिम प्रत्याशी जीते, भाजपा का एकमात्र हारा

नगर निगम चुनाव में भाजपा ने एकमात्र मुस्लिम महिला को टिकट दिया था लेकिन वह चुनाव न जीत पाईं। इस बार 7 मुस्लिम प्रत्याशी जीतकर सदन में पहुंचे हैं। इनमें 4 बसपा के हैं और 3 समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हैं। भाजपा ने वार्ड 15 ढोलीखार से तसलीम बानो को टिकट दिया था। बसपा की प्रत्याशी को 2822 मत मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी तसलीम बानो को 507 वोट ही हासिल हुए हैं। इस तरह पार्टी ने खाता तो खोला, पर जीत नसीब नहीं हुई। सपा के तीनों पार्षद मुस्लिम चुने गए हैं। मंटोला से समाजवादी पार्टी के मोहम्मद शहजाद को जीत हासिल हुई है। वार्ड 61 ख्वासपुरा से जरीना बेगम दूसरी बार जीती हैं। वार्ड 82 टेढ़ी बगिया से सपा के सज्जन अली ने जीत दर्ज की है। वार्ड 21 बारहखंभा से बसपा के मोहम्मद आसिफ जीते हैं। वार्ड से कछपुरा से बसपा इमरान अब्बास और वार्ड नंबर 100 नाई की मंडी से सुहेल कुरैशी को जीत हासिल हुई है।

ये भी पढ़ें UP: हेमामालिनी के गढ़ में अरविंद केजरीवाल ने लगाई सेंध, AAP प्रत्याशी ने दर्ज की बड़ी जीत; भाजपाई हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed