फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra: NGT Issues Notice to UP Government Over Encroachment on Gwalior Road Green Belt

यूपी: आगरा-ग्वालियर रोड पर हरित पट्टी पर कब्जा, दुकानें-वर्कशॉप और पार्किंग, NGT ने सरकार को दिया नोटिस

Sat, 19 Sep 2026 10:18 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 19 Sep 2026 10:18 AM IST
सार

आगरा-ग्वालियर रोड की हरित पट्टी पर अतिक्रमण और व्यावसायिक गतिविधियों के मामले में एनजीटी ने उत्तर प्रदेश सरकार समेत अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया है। याचिका में 509 आर्मी बेस वर्कशॉप से सैंया तक हरित क्षेत्र में पुलिस चौकी, पार्किंग, दुकानें और कार्यशालाएं संचालित होने का आरोप लगाया गया है।
 

विज्ञापन
Agra: NGT Issues Notice to UP Government Over Encroachment on Gwalior Road Green Belt
court new - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) ने आगरा-ग्वालियर रोड पर हरित पट्टी के अतिक्रमण और बहाली की याचिका पर उत्तर प्रदेश सरकार व अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी किए हैं। यह नोटिस जगन प्रसाद तेहरिया की ओर से दायर अंतरिम आवेदन पर दिया गया है।
विज्ञापन


एनजीटी ने आवेदक को दो सप्ताह में प्रतिवादियों को आवेदन की प्रति देने और प्रतिवादियों को चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 18 दिसंबर को होगी। तेहरिया ने आरोप लगाया है कि 509 आर्मी बेस वर्कशॉप से सैंया तक हरित क्षेत्र पर व्यावसायिक गतिविधियां चल रही हैं। पुलिस चौकी, जब्त वाहनों के पार्किंग स्थल, अस्थायी दुकानें और कार्यशालाएं भी हरित पट्टी पर कब्जा किए हुए हैं। इन अतिक्रमण से पर्यावरण को लगातार क्षति हो रही है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने पहले आगरा विकास प्राधिकरण को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। यह क्षेत्र ताज ट्रेपेजियम जोन का हिस्सा है, जहां सर्वोच्च न्यायालय ने पेड़ों की कटाई पर रोक लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed