फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Ngar nigam tender obtained with fake documents Contractor blacklisted FIR registered

Agra: फर्जी दस्तावेजों से हासिल किया नगर निगम का टेंडर... ठेकेदार को किया गया ब्लैक लिस्ट, एफआईआर हुई दर्ज

Sat, 10 Aug 2024 10:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 Aug 2024 10:22 AM IST
सार

आगरा नगर निगम में फर्जी दस्तावेजों के सहारे टेंडर ले लिया गया। इस मामले की जानकारी होने के बाद  नगर आयुक्त ने मैनपुरी के बांकेबिहारी ट्रेडर्स को ब्लैक लिस्ट कर दिया है।

 

विज्ञापन
Agra Ngar nigam tender obtained with fake documents Contractor blacklisted FIR registered
नगर निगम आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पंजीकरण करा कर नगर निगम में ठेका लेने वाले ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के साथ एफआईआर कराने के आदेश दिए गए हैं। मामले की जांच के लिए नगर आयुक्त ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है, जो तीन दिन में निर्माण विभाग में पंजीकृत सभी ए व बी श्रेणी की फर्मों के दस्तावेज की जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन


 
Trending Videos

मैसर्स बांके बिहारी ट्रेडर्स के प्रोप्राइटर रविन्द्र गुप्ता, 83 जीटी रोड बेवर, मैनपुरी ने आगरा नगर निगम में पंजीकरण व ठेके के नवीनीकरण के लिए आवेदन के साथ दाखिल हैसियत प्रमाणपत्र में हेराफेरी की थी। खुलासा होने के बाद उसे ब्लैकलिस्ट किया गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम आगरा में ए श्रेणी के ठेके लिए पचास लाख का हैसियत प्रमाणपत्र चाहिए होता है जबकि ठेकेदार को जिलाधिकारी मैनपुरी ने हैसियत प्रमाणपत्र 48.75 लाख का जारी किया था। ए श्रेणी में पंजीकरण कराने के लिए ठेकेदार ने प्रमाणपत्र में हैसियत का आंकड़ा एक करोड़ रुपये बढ़ाकर 1,48, 75000 रुपये का कर नगर निगम के ठेके हथिया लिए। उसका नवीनीकरण भी हो गया।

 
विज्ञापन

मामला सामने आने के बाद नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने फर्म को ब्लैक लिस्ट करते हुए थाना हरीपर्वत में ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर कराने के आदेश दिए हैं। लेखा लिपिक निर्माण संजीव चौहान ने ठेकेदार के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। जांच कमेटी में अपर नगर आयुक्त विनोद गुप्ता, मुख्य अभियंता सिविल बीएल गुप्ता और मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी बृजेश सिंह को रखा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed