{"_id":"5ee4d37b8ebc3e42d56e7757","slug":"agra-news-young-man-murdered-by-throat-slit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: युवक की गला रेतकर हत्या, यमुना के किनारे पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: युवक की गला रेतकर हत्या, यमुना के किनारे पड़ा मिला शव
Sat, 13 Jun 2020 06:55 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 13 Jun 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में थाना न्यू आगरा क्षेत्र के विद्या नगर निवासी युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव शनिवार दोपहर को मऊ रोड पर यमुना के किनारे पड़ा मिला। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विद्या नगर निवासी 35 वर्षीय राकेश हलवाई की दुकान पर काम करता था। लॉकडाउन के बाद काम नहीं मिलने पर सब्जी की ठेल लगाने लगा था। वह पत्नी के साथ किराये के मकान में रह रहा था।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर तीन बजे उसका शव मऊ रोड स्थित यमुना किनारे पर जंगल में मिला। उसका गला रेता गया था। पुलिस ने शनाख्त की। मृतक के घर पर कोई नहीं मिला।
पड़ोसियों ने बताया कि पत्नी एक फैक्टरी में काम करने जाती है। पुलिस का कहना है कि पत्नी से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही हत्या से जुड़े अन्य बिंदुओं पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन