{"_id":"6af38282307dd308bc00eedf","slug":"agra-news-two-party-clash-agra-news-c-421-1-sagr1002-21143-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: धिंगरौली में दीपावली की मिठाई पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: धिंगरौली में दीपावली की मिठाई पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 10 घायल
विज्ञापन
खंदौली। थाना क्षेत्र के गांव धिंगरौली में दीपावली पर मिठाई देने पर शुरू हुआ विवाद सोमवार रात बड़े संघर्ष में बदल गया। गालीगलौज के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। संघर्ष में दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। एक पक्ष विशेष समुदाय से जुड़ा होने के चलते गांव में तनाव की स्थिति बन गई। एहतियातन पुलिस ने गांव में पिकेट तैनात कर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 16 लोगों का शांतिभंग में चालान किया है। वहीं, एक पक्ष की तहरीर पर पांच नामजद और 30 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गांव निवासी शिवमोहन शर्मा की सिकंदरा सब्जी मंडी आगरा में आढ़त है। गांव में उनके खेत वकील और उसके परिवार के लोग बटाई पर करते हैं। रविवार को दीपावली के अवसर पर शिवमोहन ने वकील और उसके परिवार के घर मिठाई भिजवाई थी। इसी दौरान वकील का गांव के ही योगेश और हरिसिंह से विवाद हो गया था। उस समय ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया था।
आरोप है कि सोमवार रात शिवमोहन शर्मा, शकील, वकील, भूरा और बुद्दा को लेकर हरिसिंह के घर पहुंच गया। वहां गालीगलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट होने लगी। संघर्ष में शकील, अमन, नन्नू, समीर, हरिसिंह, संजय, कालीचरन और भूरा समेत दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा और दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
मंगलवार को पुलिस ने दोनों पक्षों के 16 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की। वहीं, हरिसिंह की तहरीर पर शिवमोहन शर्मा, शकील, भूरा, बुद्दा और वकील समेत पांच नामजद तथा 30 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
प्राथमिकी में नामजद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 16 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस पिकेट तैनात की गई है। - देवेश सिंह, एसीपी एत्मादपुर